अचानक सोने के सिक्के बरसाने लगा पेड़, गांव में मच गई लूट की होड़

पेड़ों से गिरते सोने के सिक्के और पत्तों की जगह लगे नोटों ने गांव वालों को हैरान कर दिया. लोग खजाना समेटने के लिए टूट पड़े, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी सिक्के और नोट बटोरने में लगे थे. यह दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा था.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

सोचिए अगर पेड़ों से पत्तों की जगह नोट लटक रहे हों और टहनियों से सोने के सिक्के बरस रहे हों, तो कैसा होगा? हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस कल्पना को हकीकत जैसा बना दिया है. इस वीडियो में एक काल्पनिक गांव दिखाया गया है, जहां हर पेड़ से पैसे गिरते हैं और खेतों में नोटों की फसल लहलहा रही है. वीडियो इतना रियलिस्टिक है कि देखने वाले भी कुछ देर के लिए चौंक जाते हैं.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव के लोग—बच्चे, बूढ़े, महिलाएं—पेड़ों से गिरते सिक्के और नोट समेटने में लगे हैं. मानो गांव में खजाने की बारिश हो रही हो. कुछ बच्चे सिक्कों को अपनी जेब में भरते नजर आते हैं, तो कुछ महिलाएं थैलियों में नोट जमा कर रही हैं. एक सीन में एक किसान खेत जोतते हुए दिखाई देता है, लेकिन वह गेहूं नहीं बल्कि नोटों की खेती कर रहा होता है.

सोने की बारिश या चमत्कार?

वीडियो में ऐसे कई पेड़ दिखाए गए हैं जिनकी शाखाओं पर हरे पत्तों की जगह 2000 और 500 के नोट लटक रहे हैं. कुछ पेड़ों के तनों से सोने जैसे चमकते सिक्के बहते दिखाई देते हैं. दृश्य बिल्कुल किसी फिल्मी सीन की तरह है, लेकिन तकनीक का कमाल ऐसा है कि यह पूरी तरह से रियल लगता है.

पेड़ से गिरते सिक्कों ने मचाई हलचल

हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. यह क्लिप एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर से तैयार की गई है. वीडियो को बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर ने साफ तौर पर बताया है कि यह सिर्फ फन और एंटरटेनमेंट के लिए तैयार किया गया है. इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

वायरल वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ ने लिखा, "काश ऐसा सच हो जाए!" तो कुछ ने कहा, "ये तो सपनों का गांव है!"

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो