गर्मी इतनी तेज़ लगी की ट्रैफिक सिग्नल पर ही स्कूटी सवार लड़का - लड़की लगे नहाने, वीडियो देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूटी सवार लड़का - लड़की नहाते नज़र आ रहें हैं, वीडियो देख काफी लोग भड़के हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहें हैं।

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • पोस्ट करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के DGP और पुलिस थाने को टैग भी किया

Ladka Ladki Scooty Par Nahane Lage: गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में सभी का बुरा हाल हो रहा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं की लोग कुछ भी करने लग जाएं। ऐसा हम ही नहीं बल्कि आप भी यह वीडियो देखने के बाद कहने लगेंगे। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें स्कूटी पर बैठे एक लड़का और लड़की पानी में नहाते जा रहें हैं। क्यों जानकर अजीब लगा ना? लेकिन यह वाकई में हुआ है। रील्स बनाने और फेमस होने के चक्कर में न जानें लोग क्या कुछ नहीं करने लग जाते। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है जिसे देख आप चौंक जायेंगे। 

जानिए वीडियो में ऐसा क्या है?

दरअसल, तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं स्कूटी पर सवार एक लड़का और लड़की कहीं जा रहें हैं लेकिन वह आम लोगों की तरह नहीं बल्कि नहाते हुए जा रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की लड़का स्कूटी चला रहा है और पीछे लड़की बैठी हुई है, बीच में लड़की ने पानी से भरी बाल्टी रखी हुई है। जिसमें से वह बार - बार पानी लेती है और कभी अपने ऊपर तो कभी लड़के के ऊपर पानी डालती नज़र आ रही है। जिसे देख वहां मौजूद सभी आने - जाने वाले लोग भी हैरान हैं। 

इस वीडियो को @ItsAamAadm नाम के एक ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है, और साथ ही पोस्ट करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के DGP और पुलिस थाने को टैग भी किया। कैप्शन में लिखा - यह है उल्हासनगर, क्या मनोरंजन के नाम पर ऐसी हरकतें करने की यहाँ इज़ाज़त हैं?

यह घटना उल्हासनगर के सेक्टर - 17 के मेन सिग्नल की है। जहाँ पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त  कर्रवाई की जानी चाहिए। यह वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ इस मामले को लेकर पुलिस हरकत में आ गयी और इस घटना की सूचना को ट्रैफिक कंट्रोल रूम को दी गयी, मामले की जाँच चल रही है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो