Trending News: शादी के इतने साल बाद शख्स के सामने आया पत्नी, सास और माँ का इतना बड़ा राज़, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

सोशल मीडिया पर एक ऐसा जानने को मिल रहा है जिसे सुन आप भी हैरान हो जायेंगे, जहां एक शख्स को अपनी पत्नी से जुडी एक हैरान कर देने वाली बात मालूम हुई। उसे एक ऐसा राज़ मालूम हुआ जिसने उसे अंदर से झंझोड़ कर रख दिया।

calender

Trending News: ज़िंदगी कभी - कभी ऐसा मोड़ ले लेती है, जिसकी वजह से इंसान खुद को अकेला महसूस करने लगता है, वह अंदर ही अंदर टूट सा जाता है। ऐसा ही हुआ ब्रिटेन के रहने वाले एक कपल के साथ। जहां एक शख्स को अपनी पत्नी से जुडी एक हैरान कर देने वाली बात मालूम हुई। उसे एक ऐसा राज़ मालूम हुआ जिसने उसे अंदर से झंझोड़ कर रख दिया। हैरानी की बात तो यह हैं की इस राज़ के बारे में खुद उसकी पत्नी को भी नहीं मालूम था। 

जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन के रहने वाले एक कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया की कैसे एक DNA टेस्ट से उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में हलचल मच गयी। इस टेस्ट ने न केवल उस शख्स की पत्नी के बारे में बल्कि सास और माँ के बारे में भी एक बड़ा राज़ मालूम हुआ। 

शख्स ने की थी दूसरी शादी 

इस शख्स की पहली शादी किन्हीं कारणों से नहीं चल पाई। जिसके बाद उसने एक तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी की। दोनों कपल के ही पहली शादी से बच्चे हैं। एक दिन शख्स के मन में फैमिली ट्री के बारे में जानने का ख्याल आया। जिसके चलते उसने एक DNA किट भी खरीद ली थी। DNA जांच में मालूम हुआ की उसकी पत्नी कोई और नहीं बल्कि उसकी मौसेरी बहन है। यही नहीं उसकी माँ और सास दोनों ही रिश्ते में दूर की बहनें हैं। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शख्स ने बताया की उसका परिवार और उसकी पत्नी का परिवार दोनों ही एक इलाके के हैं। DNA टेस्ट के बाद उस शख्स ने फैमली ट्री बनाने की शुरुआत की, जिसके बाद एक - एक करके सारे राज़ सामने आने लगे।

DNA रिपोर्ट की मदद से सामने आया की उसकी माँ और सास का DNA आपस में मेल खाता है। जब इसके बारे में और जाना तो सामने आया की उसकी माँ और सास दोनों सौतेली बहनें हैं। इससे यह साफ तौर से समझ आता है की उसके नाना बड़े ही आशिक़ मिज़ाज़ के थे, उनके काफी महिलाओं के साथ अफेयर्स थे। 

लेकिन इतना बड़ा राज़ जानने के बावजूद भी शख्स ने अपनी पत्नी के साथ रहने का फैसला किया और साथ ही यह कहा की वह इस बारे में आगे कभी परिवार से बाहर बात नहीं जाने देंगे। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने भी शख्स की ईएसएस बात पर सहमति जताई। 


 

First Updated : Saturday, 20 May 2023