MP Crime: मामूली से विवाद के चलते दूल्हा - दुल्हन ने शादी से पहले खाया जहर, युवक की मौत

मध्य प्रदेश में शादी समारोह के दौरान किसी आपसी विवाद को लेकर दूल्हा और दुल्हन ने जहर खा लिया, जहां डॉक्टर्स ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया और दुल्हन की हालत अभी काफी गंभीर बताई जा रही है।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • महिला पिछले काफी समय से युवक पर शादी का दबाव बना रही थी

मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन ने कथित रूप से जहर खा लिया। जिसमें 21 वर्षीय दूल्हे की मौत हो गयी और 20 वर्षीय दुल्हन की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है की शादी से पहले दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दूल्हे ने ऐसा गंभीर कदम उठाया। 

जानकारी के मुताबिक दूल्हे को हॉस्पिटल में ही डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया जबकि दुल्हन की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। सहायक उप - निरीक्षक (ASI) रमजान खान ने जानकारी दी की कनाडिया इलाके के आर्य समाज मंदिर में शादी समारोह हो रहा था। दोनों परिवार वालों की मर्जी से यह शादी हो रही थी।  

दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर शादी से पहले विवाद हो गया था। विवाद के बाद दूल्हे ने जहर खा लिया था, इसके बारे में जब दूल्हे ने दुल्हन को बताया तो उसने भी जभी जहर पी लिया। इसके बाद तत्काल ही दोनों को हॉस्पिटल भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर्स ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया और दुल्हन की हालत अभी काफी गंभीर बताई जा रही है। 

युवक के परिजनों ने लगाया महिला पर आरोप 

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की महिला पिछले काफी समय से युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन लड़का अपने करियर के लिए दो साल के समय की मांग कर रहा था। जिसके चलते महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी दर्ज कर दी थी। इसके बाद दोनों परिवारों को पुलिस ने समझाया जिसके बाद लड़का शादी के लिए राज़ी हो गया था।  कुछ महीनों पहले दोनों की सगाई हुई थी। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 

calender
18 May 2023, 04:28 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो