बेंगलुरु में किराए का घर देखने पहुंचीं युवतियां हुईं हैरान, बालकनी में लगा मिला टॉयलेट, वीडियो वायरल

बेंगलुरु में बढ़ते किराए और अनोखे फ्लैट डिजाइनों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो  रहा है, जिसमें बालकनी में टॉयलेट सीट लगी दिखाई दे रही है.

calender

नई दिल्ली: बेंगलुरु में बढ़ते किराए और अनोखे फ्लैट डिजाइनों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो  रहा है, जिसमें बालकनी में टॉयलेट सीट लगी दिखाई दे रही है. वहीं जैसे ही ये सोशल मीडिया पर सामने आया है तो इंटरनेट यूजर्स इसे देखकर हैरान रह गए और अब जमकर अपनी  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

वायरल वीडियो में क्या? 

जानकारी के मुताबिक, दो युवतियां किराए पर घर देखने के लिए एक फ्लैट पहुंची थी. इस दौरान शुरुआत में फ्लैट पूरी तरह सामान्य नजर आया, लेकिन जैसे ही वे बालकनी में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दोनों ही लड़कियां चौंक गईं. बालकनी में जहां आमतौर पर लोग पौधे लगाए जाए हैं या बैठने की व्यवस्था की जाती है, उसकी जगह वहां एक टॉयलेट सीट लगी हुई थी.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो में युवतियों की हैरानी साफ दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया है. 

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बेंगलुरु के मकान मालिक हर दिन कोई नया प्रयोग लेकर आ रहे हैं. वहीं दूसरे ने इसे "व्यू वाला बाथरूम" बताया. कुछ लोगों ने कहा कि यहां घर किराए पर लेना अब किसी एडवेंचर से कम नहीं रह गया है. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि सुबह की चाय के साथ ऐसा नजारा शायद ही कहीं और देखने को मिले.

 रेंटल मार्केट पर चर्चा तेज 

वीडियो के वायरल होने के बाद शहर के रेंटल मार्केट पर भी चर्चा तेज हो गई है. कई लोगों का कहना है कि बढ़ती मांग और सीमित जगह के कारण कुछ फ्लैटों में अजीबोगरीब डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बालकनी में टॉयलेट बनाने की वजह क्या थी. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखकर हैरान होने के साथ-साथ इस पैट हंसते हुए भी नजर आ रहे हैं. First Updated : Monday, 22 June 2026

Topics :