दिल्ली
दिल्ली-NCR में आंधी के बाद बारिश, राजस्थान से आया 90 km/h की रफ्तार वाला तूफान! मोबाइल में आए इमरजेंसी अलर्ट
राजस्थान से 90 km/h की रफ्तार से आए तूफान ने दिल्ली-NCR पर भी प्रभाव डाला है, राजधानी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में दिन में भी घना अंधेरा छा गया। वहीं इसके बाद IMD ने भी इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार, हमले की साजिश नाकाम
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों के अनुसार, ये आरोपी कथित तौर पर आईएसआई और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के संपर्क में थे तथा राजधानी के संवेदनशील इलाकों और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे.
'कॉकरोच जनता पार्टी' को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, X अकाउंट तुरंत बहाल करने से इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ा झटका देते हुए उसके ब्लॉक किए गए X अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अकाउंट पर मौजूद कुछ कंटेंट प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक लग रहा है और मामले में केंद्र सरकार व X का पक्ष सुनना जरूरी है.
मेट्रो स्टेशन से लेकर अस्पताल तक, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, बदले जाएंगे कई नाम
दिल्ली सरकार ने कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और चौराहों के नाम बदलने को मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्थानीय पहचान और प्रमुख हस्तियों से जोड़कर राजधानी की सांस्कृतिक छवि मजबूत करना है.
CM रेखा गुप्ता की 82 हजार रुपये की लग्जरी कुर्सी पर इंटरनेट में बहस तेज, अरविंद केजरीवाल के शीशमहल से तुलना शुरू
CM रेखा गुप्ता की लग्जरी कुर्सी की तस्वीर वायरल हो गई है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मसाज और कई महंगी सुविधाएं हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है. जबकि BJP समर्थक इसे केजरीवाल के ‘शीशमहल’ विवाद से जोड़कर तुलना कर रहे हैं.