Bangladesh: शेख हसीना ने कहा-रोहिंग्या मुस्लमान देश के लिए बोझ, भारत से समाधान की उम्मीद

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पांच सितंबर को भारत की यात्रा पर आ रही है। इससे पहले हसीना ने रोहिंग्या मुस्लमानों बांग्लादेश के लिए एक चुनौती बताया है। उन्होंने कहा है कि रोहिंग्या मुस्लमान देश के लिए बोझ है। हसीना ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Janbhawana Times

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में एक लाख से अधिक रोहिंग्या मुसलमान हैं और सभी जानते है कि यह हमारे लिए एक बोझ है। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और इन्हें समायोजित कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पड़ोसी देशों से भी बात कर रहे हैं। जिससे कि रोहिंग्या मुसलमान देश वापस जा सके।

शेख हसीना ने कहा कि हमने मानवीय आधार पर उन्हें शरण दी और जरूरी समान उपलब्ध कराया था। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी रोहिंग्या मुस्लामानों को वैक्सीन भी लगाई। आखिर कितने लंबे समय तक वे यहां रहेंगे। वे कैंप बनाकर रह रहे है। हसीना ने कहा कि कुछ लोग ड्रग्स, हथियारों और महिलाओं की तस्करी जैसे धंधों फंस गए है।

शेख हसीना ने भारत को बांग्लादेश का टेस्टेड फ्रेंड यानी परखा हुआ मित्र बताया है। भारत ने बांग्लादेश को वैक्सीन की कई खेप भेजी है। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

calender
04 September 2022, 02:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो