संयुक्त राष्ट्र में बोला भारत, आतंकवादी बुरे या अच्छे नहीं होते

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादियों को राजनीतिक सुविधा के आधार पर बुरे या अच्छे के तौर पर बांटने का युग तत्काल खत्म होना चाहिए।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवादियों को राजनीतिक सुविधा के आधार पर बुरे या अच्छे के तौर पर बांटने का युग तत्काल खत्म होना चाहिए।

भारत ने संकल्पना पत्र जारी कर कहा कि आतंकवादी कृत्यों को धार्मिक या वैचारिक रूप में वर्गीकृत करने से आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की साझा वैश्विक प्रतिबद्धता कम हो जाएगी। बता दें कि भारत संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर 14 और 15 दिसंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में दो अहम बैठक आयोजित करेगा। बैठकों में भारत बहुपक्षवाद में सुधार और आतंकवाद से निपटने के उपायों पर चर्चा करेगा।

वहीं बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस को एक पत्र लिखा। पत्र में कंबोज ने कहा कि विषय पर चर्चा के लिए एक संकल्पना पत्र सुरक्षा परिषद के दस्तावेज के रूप में प्रसारित किया जाए।

इससे पहले लिखे गए एक पत्र में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों के सामूहिक प्रयासों से ही अंतरराष्ट्रीय खतरे से निपटा जा सकता है। भारत ने इस बात पर भी जोद दिया है कि आतंकवाद की समस्या को किसी भी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह से नहीं जोड़ा जा सकता है। आतंकवाद के सभी कृत्य आपराधिक हैं।

calender
11 December 2022, 02:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो