पुतिन ने बढ़ते वैश्विक खाद्य और ऊर्जा संकट के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप को उन ऊर्जा समस्याओं के लिए दोषी ठहराया जिनका वे सामना कर रहे हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप को उन ऊर्जा समस्याओं के लिए दोषी ठहराया जिनका वे सामना कर रहे हैं। रूसी टीवी पर पुतिन ने कहा कि उन देशों ने अदूरदर्शी नीतियां अपनाईं जो सौर, पवन और हाइड्रोजन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर बहुत अधिक निर्भर हैं।

समस्या यह है कि यूरोपीय लोगों ने रूस की चेतावनियों के बावजूद उसके साथ दीर्घकालिक प्राकृतिक गैस आपूर्ति अनुबंध बनाए रखने से इनकार कर दिया। प्राकृतिक गैस की उच्च कीमतों ने भी उर्वरक लागत में वृद्धि की। प्राकृतिक गैस का उपयोग उर्वरक निर्माण में भारी मात्रा में किया जाता है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को उभरते वैश्विक खाद्य और ऊर्जा संकट के लिए पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया और समुद्री क्षेत्र से बारूदी सुरंग हटाए जाने की सूरत में यूक्रेन से अनाज निर्यात करने वाले जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने के अपनी सरकार के प्रस्तावों को दोहराया है।

calender
04 June 2022, 03:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो