score Card

Turkiye Attack Iraq: रूस-यूक्रेन जंग के बीच तुर्की ने इराक पर किया हमला, 9 की मौत, 23 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी जंग जारी है। इस युद्ध के 6 महीने पूरे होने वाले है, लेकिन अभी का इस युद्ध का कोई निर्णय नहीं निकल पाया है।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी जंग जारी है। इस युद्ध के 6 महीने पूरे होने वाले है, लेकिन अभी का इस युद्ध का कोई निर्णय नहीं निकल पाया है। वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम देश तुर्की ने अपने पड़ोसी देश इराक पर हमला बोल दिया है। तुर्की के इस आर्टिलरी हमले में इराक के 9 नागरिक मारे गए हैं और करीब 24 घायल हो गए हैं। इस हमले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इराक ने तुर्की से अपने दूतावास प्रभारी को वापस बुला लिया है। वहीं तुर्की ने दावा किया है कि इस हमले में उसका कोई हाथ नहीं है।

तुर्की ने यह हमला इराक के उत्तरी क्षेत्र में हुआ। इस इलाके में कुर्द फाइटर अधिक तादाद में रहते हैं और सरकार से इसे अर्ध स्वायत्त इलाके का दर्जा प्राप्त है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दुहोक प्रांत के गांव परख में पड़ोसी तुर्की ने बुधवार को जबरदस्त आर्टिलरी फायरिंग की। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग टूरिस्ट थे, जो छुट्टियां मनाने के लिए इराक के उत्तरी हिस्से में आए थे।

इराकी न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि आर्टिलरी से फायरिंग तुर्की की आर्मी ने की है। इस हमले पर इराक सरकार ने तुर्की से कड़ी नाराजगी जताई है। जिसके बाद तुर्की सरकार ने इस हमले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, तुर्किये आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत अपनी लड़ाई जारी रखेगा। इस लड़ाई में नागरिकों, नागरिक इलाकों और ऐतिहासिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

हालांकि तुर्की का इराक पर यह पहला हमला नहीं है, वह अक्सर सीरिया और इराक के कुर्द बहुल इलाकों पर हमला करता रहता है। तुर्की ने अप्रैल में भी इराक के दुहोक प्रांत में एयर स्ट्राइक और आर्टिलरी से हमला किया था। इस हमले में दर्जनों लोग मारे गए थे।

calender
21 July 2022, 02:45 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag