ओडीशा में क्यों हुई पुतिन के आलोचकों की मौत, जांच के बीच कांग्रेस ने यूं मारी एंट्री

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों की ओडिशा के एक होटल में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। दोनों ओडिशा के होटल में बर्थडे पार्टी मनाने आए थे और इस बीच रूसी सांसद पावेल एंटोव और साथी बिदानोव व्लादिमीर की मौत हो गई थी। अब इस मामले में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी आशांकाएं जता रही है।

Lalit Hudda

पिछले सप्ताह ओडिशा के रायगढ़ा स्थित होटल में रूसी सांसद एंटोव और उनके साथी बिदानोव व्लादिमीर की संदिग्ध हालात में मौत गई थी। पहले उनके साथी बिदानोव होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे और इसके बाद एंटोव ने होटल की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद आईबी की तीन सदस्यीय टीम ने होटल का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस मौतों की जांच कर रही है।

अब इस मामले में कांग्रेस पार्टी के सांसद मनीष तिवारी ने कई सवाल खड़े किए है। तिवारी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को टैग करते हुए ट्वीट कि "रूस का प्रभावशाली कारोबारी...युद्ध का आलोचक...असामान्य होटल...खिड़की..गिरकर मौत..दो दिन पहले सहकर्मी की मौत..वहीं होटल...दोनों का भारत में दाह संस्कार किया गया...ईसाई होने के बाद दफनाया नहीं गया...शव रूस नहीं भेजे गए।" उन्होंने कहा कि "अगर यह अप्राकृतिक नहीं है तो मैं लॉ स्कूल में नहीं गया।"

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के स्टाफ ने बताया कि "आईबी की टीम ने होटल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कर्मचारियों से सवाल जवाब किए और होटल परिसर की जांच की।" इसके बाद टीम ने सिरिगुड स्थित शमशान पहुंचकर शवों का अंतिम संस्कार किया।

Topics

calender
30 December 2022, 05:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो