अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद 124वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बाद 124वें दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल और डीजल के दाम

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल की कीमतों में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर 124वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे।रूस यूक्रेन संकट के बाद ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल शुरू हो गया था। युद्ध का असर कच्चे तेल पर इतना पड़ा कि आज कच्चा तेल 127.31 बैरल प्रति डॉलर की कीमत पर पहुंच चुका है।

 

पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 5 और 10 रुपये घटाए थे। जिसके बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। बाद में राज्य सरकारों ने मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले किया। इसके बाद दिल्ली में भी वैट को कम किया गया। 

 

बताते चले कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयार्क में ब्रेंट क्रूड में कीमत 3.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 127.31 डॉलर प्रति बैरल पर थी, जबकि अमेरिकी क्रूड 2.95 प्रतिशत बढ़कर 122.92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। रोजाना प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की समीक्षा होती है जिसके आधार पर ही रोजान सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

 

आज पेट्रोल-डीजल के दाम चार बड़े महानगरों में इस प्रकार रहे:


महानगर            पेट्रोल          डीजल (रुपए प्रति लीटर)

 

दिल्ली 95.41          86.67

 

कोलकाता 104.67 89.79

 

मुंबई 109.98 94.14

 

चेन्नई 101.40 91.43

 
calender
08 March 2022, 08:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो