FASTag Annual Pass को पहले ही दिन मिला जबरदस्त रिस्पांस, शाम तक 1.4 लाख बुकिंग्स ने बनाया रिकॉर्ड
आज से देशभर में FASTag Annual Pass की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. पहले ही दिन इस सालाना पास को यूजर्स का जबरदस्त प्रतिक्रिया मिला है. शाम 7 बजे तक करीब 1.4 लाख एनुअल पास बुक हो चुके हैं, और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. लोगों की सहूलियत को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने शानदार तैयारियां की हैं, ताकि आपका सफर और भी आसान और तेज हो.

FASTag Annual Pass:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के वाहन चालकों के लिए एक शानदार तोहफा दिया है. आज से FASTag Annual Pass की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जिसे राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) के लगभग 1,150 टोल प्लाजाओं पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. यह सुविधा केवल निजी वाहनों कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध होगी और यूजर्स इसे घर बैठे ऑनलाइन बुक व एक्टिवेट कर सकते हैं. पहले ही दिन इस सालाना पास को लेकर वाहन चालकों में तगड़ा रिस्पांस देखने को मिला है. सुबह से शुरू हुई बुकिंग में शाम 7 बजे तक 1.4 लाख से अधिक यूजर्स ने अपना सलाना पास खरीदकर एक्टिवेट कर लिया. वहीं, टोल प्लाजाओं पर पहले दिन लगभग 1.39 लाख ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए, जिससे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इस कदम का अंदाजा लगाया जा सकता है.
पहले दिन ही रिकॉर्ड बुकिंग
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, लॉन्च के पहले दिन ही FASTag Annual Pass को यूजर्स से तगड़ा रिस्पांस प्रतिक्रिया मिला. शाम तक लगभग 1.4 लाख पास बिक चुके थे, जबकि 20,000 से 25,000 यूजर्स राजमार्गयात्रा ऐप पर लगातार एक्टिव रहे. पास एक्टिवेट होते ही यूजर्स को टोल शुल्क की Zero Deduction के एसएमएस अलर्ट मिलने लगे.
हर टोल प्लाजा पर तैनात अधिकारी
वार्षिक पास के साथ यात्रा कोआसान बनाने के लिए NHAI ने प्रत्येक टोल प्लाजा पर अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को तैनात किए गए है. साथ ही, पास उपयोगकर्ताओं की शिकायतों को तेजी से सुलझाने के लिए 1033 राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन को 100 से अधिक नए अधिकारियों के साथ और मजबूत किया गया है.
पास की कीमत और वैधता
FASTag Annual Pass की कीमत ₹3,000 रखी गई है, जो 1 साल या 200 ट्रिप तक वैध होगा. इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप के जरिए खरीदा और एक्टिवेट किया जा सकता है. यह पास केवल निजी वाहनों के लिए है और व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों के लिए मान्य नहीं होगा.
एक्टिवेशन करने की प्रक्रिया
-
राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप पर जाएं और Annual Toll Pass पर क्लिक करें.
-
Activate बटन पर क्लिक करें और Get Started पर टैप करें.
-
वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डाले.
-
मोबाइल पर आए OTP को डालकर पेमेंट गेटवे पर क्लिक करें.
-
₹3,000 का पेमेंट करें.
-
पेमेंट के 2 घंटे के अंदर पास आपके गाड़ी के लिए एक्टिव हो जाएगा.
एक्टिवेट करने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
पास एक्टिवेट करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि FASTag आपके वाहन के चेसिस नंबर पर रजिस्टर्ड न हो. पास के लिए FASTag का वाहन पंजीकरण नंबर (VRN) से रजिस्टर्ड होना जरूरी है. और पेमेंट से पहले ऐप पर दिख रही वाहन की जानकारी को ध्यान से चेक करें. केवल NHAI या राजमार्गयात्रा ऐप/वेबसाइट से ही पास खरीदें, किसी थर्ड-पार्टी लिंक पर पेमेंट न करें.


