शादियों के सीजन ने बढ़ाई ज्वेलरी मार्केट में रौनक, जानें आज क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today: मलमास खत्म होने के साथ ही ज्वेलरी मार्केट में रौनक लौट आई है. सोने-चांदी के भाव में भी तेजी आई है. शुद्ध सोने का भाव 400 रुपए बढ़कर 80,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है. इसके अलावा चांदी के भाव में 1500 रुपए की तेजी आई है. पढ़ें पूरी खबर...

Ritu Sharma
Edited By: Ritu Sharma

Gold-Silver Rate Update Today: शादियों का सीजन लौटते ही सोने की मांग में तेजी देखने को मिल रही है. सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार उछाल जारी है. हाल ही में सोना 500 रुपये चढ़कर 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले दो महीनों का उच्चतम स्तर है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है. सोने का भाव 2,737.50 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच चुका है, जो 12 दिसंबर 2024 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है.

मांग बढ़ने का मुख्य कारण

  • शादी का सीजन: मकर संक्रांति के बाद शुभ मुहूर्त शुरू होते ही सोने की खरीदारी में इज़ाफा हुआ है.
  • निवेश: वैश्विक अस्थिरता और सुरक्षित निवेश के लिए लोग सोने को प्राथमिकता दे रहे हैं.
  • आयात शुल्क में संभावित वृद्धि: 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले बजट में सरकार द्वारा सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है.

विशेषज्ञों का मत

बता दें कि एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट कमोडिटी जतिन त्रिवेदी के अनुसार, ''दिसंबर के अमेरिकी सीपीआई आंकड़ों के बाद महंगाई दर में कमी आई है, जिससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला है. फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती की संभावनाओं ने भी कीमतों को बढ़ावा दिया है.''

चांदी की कीमतों में भी उछाल

इसके अलावा, चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई है. यह 2,300 रुपये चढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.

हालांकि, शादियों का मौसम, वैश्विक अस्थिरता और संभावित आयात शुल्क वृद्धि के चलते सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. निवेशकों के लिए यह सही समय हो सकता है सोने में निवेश करने का.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag