उद्योगपति केशुब महिंद्रा ने 99 की उम्र में ली अंतिम सांस, कारोबार की दुनिया में शोक की लहर

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशुब महिंद्रा का आज यानी बुधवार 12 अप्रैल को 2023 को उनका देहांत हो गया हैं। फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हे भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

देश के सबसे बुजुर्ग अरबपति और महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशुब महिंद्रा का आज यानी बुधवार 12 अप्रैल को 2023 को निधन हो गया। 99 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली है। आपको बता दें कि फोर्ब्स की 2023 की बिलेनियर्स लिस्ट में उन्हे भारत के 16 नए अरबपतियों में शामिल किया गया था। इस दुनिया से जाते- जाते वे अपने पीछे 1.2 डॉलर की संपत्ति छोड़ गए है।

जानिए केशुब महिंद्रा के बारें में 

केशुब महिंद्रा का जन्म 9 अक्टूबर 1923 को शिमला में हुआ था। उन्होंने 1947 में अपने पिता की कंपनी में काम करना शुरू किया था। इसके बाद 1963 में उन्हे महिंद्रा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। केशुब महिंद्रा उद्योग आनंद महिंद्रा के चाचा थे। और अभी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन एमेरिटस थे। साल 2012 में उनके ग्रुप चेयरमैन पद से रिटायर होने के बाद आनंद महिंद्रा को ये जिम्मेदारी मिली थी।


केशुब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद साल 1947 में ही महिंद्रा गुप्र के साथ जुड़ गए। इसके बास साल 1963 में वह इस ग्रुप के चेयरमैन बन गए। उनके नेतृत्व में महिंद्रा ग्रुप ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। फिर साल 2012 में 48 सालों की सेवा के बाद उन्होंने महिंद्रा चेयरमैन के पद को अपने भतीदे आनंद महिंद्रा को सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने टाटा स्टील, सेल, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स जैसे कई कंपनियों में बोर्ड के स्तर पर भी काम किया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag