पेट्रोल पर नया झटका! प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा, जेब पर सीधा वार

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने प्रीमियम पेट्रोल (XP95/Power) के दाम ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जिससे हाई-परफॉर्मेंस गाड़ी चलाने वालों पर असर पड़ेगा.

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव का असर अब भारत में भी नजर आने लगा है. खासतौर पर उन लोगों के लिए यह खबर अहम है, जो अपनी गाड़ियों में हाई-परफॉर्मेंस या प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल करते हैं. देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे इस फ्यूल का उपयोग करने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

पावर या ‘XP95’ की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर इजाफा

बताया जा रहा है कि Hindustan Petroleum Corporation Limited ने अपने प्रीमियम पेट्रोल ब्रांड ‘पावर’ या ‘XP95’ की कीमतों में करीब ₹2 प्रति लीटर तक इजाफा किया है. यह वही पेट्रोल है जिसे बेहतर माइलेज, स्मूद ड्राइविंग और इंजन की लंबी उम्र के लिए जाना जाता है. आमतौर पर लग्जरी कारों और हाई-एंड बाइक्स में इस तरह के फ्यूल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद अब उन लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, जो अपनी गाड़ी की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस खास पेट्रोल पर निर्भर रहते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट की भू-राजनीतिक परिस्थितियां इस तरह के फैसलों के पीछे बड़ी वजह हैं.

 सामान्य पेट्रोल पर नहीं असर 

हालांकि, आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि इस बढ़ोतरी का असर सामान्य पेट्रोल पर नहीं पड़ा है. तेल कंपनियों ने रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. इसका मतलब है कि जो लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए सामान्य पेट्रोल का उपयोग करते हैं, उन्हें फिलहाल बढ़ती कीमतों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

HPCL ने स्पष्ट किया है कि यह वृद्धि केवल प्रीमियम श्रेणी के पेट्रोल पर लागू की गई है. यानी आम वाहन चालकों के लिए स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और वे पुराने रेट पर ही पेट्रोल खरीद सकते हैं. कुल मिलाकर, जहां एक तरफ प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल करने वालों का खर्च बढ़ा है. वहीं, दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को अभी राहत मिलती दिखाई दे रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो