IPL 2026 में कौन है किस टीम का कप्तान? यहां देखें सभी कप्तानों की लिस्ट

IPL 2026 इसी महीने 28 तारीख से शुरू होने वाला है. इस बार कप्तानों के नाम में थोड़ी अदला-बदली देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं, इस बार के सभी कप्तानों के नाम क्या है.

Sonee Srivastav

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. इस बार ज्यादातर टीमों ने भारतीय कप्तानों पर भरोसा जताया है. मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड बोली लगी और कई टीमों ने कप्तानी में बदलाव किए. खासकर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने युवा खिलाड़ियों को कमान सौंपी है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजत पाटीदार के नेतृत्व में टाइटल बचाने उतरेगी. आइए जानते हैं सभी 10 टीमों के कप्तान कौन हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया. ऋतुराज 2025 से ही टीम की कमान संभाल रहे हैं और अब तीसरा सीजन होगा. धोनी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए वे टीम को मजबूत बनाने की कोशिश में हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- ईशान किशन

सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं, इसलिए शुरुआती मैचों में ईशान किशन कप्तान होंगे. अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे. ईशान ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया था.

मुंबई इंडियंस (MI)- हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हुए हैं. रोहित शर्मा के बाद वे कमान संभाल रहे है. 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने का अनुभव उनके पास है. पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा था.

पंजाब किंग्स (PBKS)- श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स ने सबसे ज्यादा कप्तान बदले हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर 2025 से टीम लीड कर रहे हैं. उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया था और अब पंजाब को ट्रॉफी दिलाने की उम्मीद है. 

राजस्थान रॉयल्स (RR)- रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स ने युवा रियान पराग को पूरे सीजन के लिए कप्तान बनाया है. संजू सैमसन के जाने के बाद यह बड़ा बदलाव है. रियान ने पिछले सीजन में कुछ मैचों में कप्तानी की थी, अब पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल

शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं. भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान होने के नाते वे अनुभवी हैं. उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन सुधरा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) - अजिंक्य रहाणे

अनुभवी अजिंक्य रहाणे केकेआर की कमान संभाल रहे हैं. पिछले सीजन टीम का रिजल्ट अच्छा नहीं रहा, लेकिन रहाणे अनुभव से टीम को मजबूत बनाना चाहते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- राजत पाटीदार

रजत पाटीदार ने RCB को पहली बार चैंपियन बनाया. विराट कोहली के बाद वे टीम के नौवें कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. साथ ही इस सीजन भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. 

दिल्ली कैपिटल्स (DC)- अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स ने भी कई कप्तान बदले हैं. अक्षर पटेल मौजूदा कप्तान हैं और टीम को प्लेऑफ तक ले जाने की कोशिश करेंगे. 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- ऋषभ पंत

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. पिछले सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. टीम अब तक चार कप्तान बदल चुकी है, लेकिन पंत पर भरोसा है.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो