Interesting Psychology Facts: मानव व्यवहार के बारे में यह मनोविज्ञानिक तथ्य आपको कर देंगे हैरान
मनोविज्ञान यह विज्ञान की शाखा होती है , इसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानने को मिलता है। जिसके अंतर्गत मन का अध्ययन किया जाता है। इसमें सामने वाले के मन की स्थिति के बारे में जानने को मिलता है।

मनोविज्ञान यह विज्ञान की शाखा होती है , इसमें व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानने को मिलता है। जिसके अंतर्गत मन का अध्ययन किया जाता है। इसमें सामने वाले के मन की स्थिति के बारे में जानने को मिलता है। यदि आपको मनोविज्ञान की शाखा का ज्ञान है तो आप सामने वाले व्यक्ति को देखकर ही उसकी स्थिति के बारे में आसानी से समझ सकते हैं। ऐसे ही कुछ फैक्ट्स आपके लिए आज हम लेकर आये हैं-
1 इरोटोमेनिया एक ऐसी बीमारी होती है जो अधिकतर लड़कियों में पाई जाती है , इसमें उन्हें यह लगता है की वह सबसे ज़्यादा खूबसूरत हैं और सारी दुनिया उनके प्यार में पागल है।
2 क्या आपको मालूम है जब हमको छींक आती है और हम जब छींकते हैं तब हमारे दिल की धड़कन एक सेकंड के लिए रुक जाती है।

3 आपको यह जानकर सच में हैरानी होगी की आपकी आँखे हमेशा आपकी नाक को देखती रहती हैं लेकिन आपका दिमाग उसको नज़रअंदाज़ कर देता है। क्या आपने इससे पहले इस बात पर ध्यान दिया था?
4 अक्सर आपने ऐसे सपने तो जरूर देखे होंगे जिनमें आपकी मौत हो जाती है और फिर आप अचानक से जाग जाते हैं। सपने में मरने के बाद हमारा दिमाग हमें इसलिए उठा देता है क्योंकि उसको पता नहीं होता की मौत के बाद क्या होता है।
5 जो व्यक्ति सोते समय ज़ोर - ज़ोर से खर्राटे लेता है उसको उस समय कोई भी सपना नहीं आ रहा होता है।
6 आप सोते समय सपने तो देखते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है की देखे गए हमारे कुछ सपने असल घटना पर आधारित होते हैं। एक शोध के अनुसार हम अपने सपनों में कभी - कभी अपने भविष्य की घटना को भी देख लेते हैं , परन्तु उसको सपना समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। ये घटनाये 90% सच होती हैं।
7 मरने के बाद भी एक गर्भवती महिला अपने बच्चे को जन्म दे सकती है , इसको कॉफिन बर्थ कहा जाता है।

8 मनोविज्ञान के अनुसार यदि हम एक कम रोशनी वाले कमरे में खुद को शीशे में 10 मिनट से अधिक देखते हैं तो हमारे दिमाग में केमिकल रिएक्शन के कारण 'Bloody Marry' जैसे भूत को भी दिखा सकता है। लेकिन यह भूत असली नहीं होता बल्कि हमारा दिमाग इसको दिखाने लगता है।


