साइबर हमलों के बीच भी चलता रहा CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल, 16 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) पोर्टल पर हाल ही में एक बड़े साइबर हमले की खबर सामने आई है, जहां कुछ एंटी सोशल एलिमेंट्स द्वारा पोर्टल में रुकावट डालने की कोशिश की गई.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) पोर्टल पर हाल ही में एक बड़े साइबर हमले की खबर सामने आई है. बोर्ड के अनुसार, कुछ एंटी सोशल एलिमेंट्स ने पोर्टल में रुकावट डालने करने की कोशिश की ताकि छात्रों को आवेदन प्रक्रिया में परेशानी हो. हालांकि, सीबीएसई की तकनीकी टीम ने स्थिति को संभाल लिया और पोर्टल लगातार काम करता रहा. 

हमले के पीछे क्या साजिश 

सीबीएसई ने बताया कि यह हमला ‘डिनायल ऑफ सर्विस’ (DoS) प्रकार का था. ऐसे हमलों में किसी वेबसाइट या सर्वर पर अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक भेजा जाता है, जिससे उसकी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. बोर्ड के मुताबिक, केवल दो मिनट के अंदर ही पोर्टल पर करीब 15 लाख हिट्स दर्ज की गई. इसके अलावा, सिस्टम में अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने और फाइलों तक पहुंच बनाने के एक लाख से अधिक प्रयास भी किए गए. 

कितने छात्रों ने किया आवेदन 

इस दौरान खास बात ये रही कि इतने बड़े साइबर हमले के बावजूद पोर्टल पूरी तरह बंद नहीं हुआ.  वहीं सीबीएसई ने जानकारी दी कि मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर दिए थे. बोर्ड का कहना है कि फिलहाल पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक छात्रों को संभालने में सक्षम है, जिससे छात्रों को आवेदन करने में कोई बड़ी दुविधा का सामना नहीं कारण पड़ा. 

छात्रों से मिला फीडबैक 

बोर्ड ने यह भी बताया कि छात्रों से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई तकनीकी सुधार भी किए गए हैं. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए सेशन टाइम लिमिट बढ़ाई गई है, ताकि छात्रों को फॉर्म भरते समय जल्दबाजी का सामना न करना पड़े. सीबीएसई ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. इसे लेकर बोर्ड की तकनीकी और सहायता टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो