कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी, पहली सूची में गायब था नाम, पढ़े कौन है वो शख्स

जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरियाणा के सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस सूची में शामिल हैं। उधर आप पार्टी ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम सबसे पहले है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

Delhi Assembly Election: दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सात विधानसभा क्षेत्रों का इंचार्ज बनाया गया है। इन विधानसभा क्षेत्रों में कालका, नई दिल्ली, मालवीय नगर, अंबेडकर नगर, दिल्ली कैंट, राजौरी गार्डन और हरि नगर शामिल हैं। यहां पंजाब के मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसीलिए कांग्रेस ने यहां अपनी पार्टी के एक वरिष्ठ सिख नेता को जिम्मेदारी सौंपी है।

17 जनवरी को जारी की थी पहली सूची

इससे पहले 17 जनवरी को कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। जिसमें पंजाब से सिर्फ तीन नेता शामिल थे। जिसमें रंधावा का नाम शामिल नहीं था। इन नेताओं में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैरा शामिल हैं। 

आप की स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम मान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पंजाब के नेताओं की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है। इसके बाद राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, राज कुमार चब्बेवाल, मलविंदर सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. , स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उद्योग एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध, डा. रवजोत सिंह, हरदीप मुंडियां, बलजिंदर कौर और शैरी कलसी आदि शामिल हैं।

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag