Ranbir Kapoor को बच्चे के साथ खेलता देख Alia Bhatt ने दिया ऐसा रिएक्शन

रणबीर के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि रणबीर एक अच्छे पिता साबित होंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

सोशल मीडिया पर इस वक्त अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में रणबीर कपूर एक छोटे से बच्चे को अपनी गोद में उठाकर खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जहां वायरल हो रहा है, वहीं इस वीडियो को देखकर आलिया भट्ट अपने आप को रोक नहीं पाईं और अब उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है और प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-' ओके ये वीडियो पूरा एहसास दे रहा है।' इसके साथ ही उन्होंने रोने वाली इमोजी भी बनाई है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

रणबीर के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि रणबीर एक अच्छे पिता साबित होंगे।

गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों इन दिनों अपने काम में व्यस्त हैं। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू 'हार्ट ऑफ स्टोन' में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी।वहीं रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा और एनिमल में नजर आएंगे।

calender
27 May 2022, 06:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो