पराग अग्रवाल को श्रेया घोषाल ने दी बधाई

पराग अग्रवाल को श्रेया घोषाल ने दी बधाई

Lalit Hudda
Lalit Hudda

जैक डॉर्सी के ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को नया CEO नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ आ गई है। इन सब के बीच एक बधाई जमकर वायरल हो रही है। बॉलीवुड में सुरीली आवाज की मालकिन और फेमस प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बनने पर बधाई दी है। अपने बचपन के दोस्त को बधाई देते हुए श्रेया ने ट्वीट में लिखा, "बधाई हो पराग हमें आप पर गर्व है ! यह हमारे लिए बड़ा दिन है। इस खबर का जश्न मना रही हूं।" वहीं, दोनों दोस्तों का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है।

Read more: किसान आंदोलन से कारोबार जगत को 60 हजार करोड़ का नुकसान

दरअसल, श्रेया का बधाई संदेश वायरल होने के बाद उनके और पराग के बीच का रिश्ता ढूंढने के यूजर्स ने साल 2010 का श्रेया का वह ट्वीट ढूंढ़ निकाला, जिसमें श्रेया घोषाल अपने फैंस से पराग को फॉलो करने की अपील कर रही हैं। श्रेया ने मई 2010 में ट्वीट किया था, "हे ऑल!! एक और बचपन का दोस्त मिल गया !! फूडी एन ट्रैवलर.. एक स्टैनफोर्ड का हीरा! प्लीज पराग अग्रवाल को फॉलो करें। कल इनका जन्मदिन था! कृपया इन्हें शुभकामनाएं दें।"

श्रेया के इस ट्वीट का जवाब देते हुए पराग ने लिखा था, "आइला। आपका तो काफी प्रभाव है। फॉलोअर्स और ट्विटर संदेशों की बाढ़ आ रही है।"

मुंबई में जन्मे पराग अग्रवाल, आईआईटी मुंबई और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। सोमवार को ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने 6 साल तक सेवाएं देने के बाद इस्तीफे का ऐलान करते हुए कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर पराग अग्रवाल को अगला सीईओ घोषित किया था।

.
calender
30 November 2021, 12:52 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो