82 साल की उम्र में विक्रम गोखले का निधन

अभिनेता विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र निधन

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

दिग्गज फिल्म और टेलीविजन स्टार विक्रम गोखले का निधन हो गया है। उन्होंने 26 नवंबर दोपहर 1.37 बजे पुणे में 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह उम्र सबंधित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते 20 दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार आज शाम को वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा।

calender
26 November 2022, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो