60 साल के आमिर खान गर्लफ्रेंड के साथ सूट-बूट में दिखे स्टाइलिश, साड़ी में गौरी ने भी चुराई महफिल
आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी खान की सादगी हमेशा दिल जीत लेती है. हर बार उनकी सिंपल स्टाइलिंग सबको भाती है. लेकिन इस बार साड़ी में उनका देसी अंदाज़ कमाल का लग रहा है. बिना किसी भारी ज्वेलरी या एक्स्ट्रा मेकअप के उन्होंने साड़ी को इतने क्लासी तरीके से स्टाइल किया कि नजरें टिक ही जाती हैं. अगर आप भी सादगी में क्लासिक लुक चाहती हैं, तो गौरी के इस लुक को ट्राई कर सकते हैं.

मुंबई: आमिर खान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और स्टाइलिश अपीयरेंस के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ एक प्री-वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे आमिर ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया. दोनों ने हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली और गौरी का साड़ी में देसी-क्लासी लुक देखते ही बन गया. इस जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां सबकी नजरें गौरी की खूबसूरती और आमिर के डैशिंग अंदाज पर टिकी हुई हैं.
यह खास मौका मोहक नाहटा और दीक्षिता खुल्लर के प्री-वेडिंग रिसेप्शन का था, जहां आमिर-गौरी ने ट्विनिंग की बजाय कलर को-ऑर्डिनेशन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. गौरी ने ग्रीन साड़ी में रॉयल अंदाज अपनाया तो आमिर ने ऑल ब्लैक सूट में क्लासिक लुक चुना. दोनों का यह कॉम्बिनेशन इतना परफेक्ट था कि हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया.
आमिर का ऑल ब्लैक सूट में शानदार अंदाज
आमिर खान ने पूरी तरह ब्लैक लुक अपनाया, जिसमें शर्ट, टाई, सूट और जूते तक सब कुछ काला था. टाई पर शाइन इफेक्ट वाली लाइनिंग पैटर्न ने लुक में हल्का ग्लैमर ऐड किया. उन्होंने इसे ब्लैक चश्मे के साथ कंप्लीट किया और 60 की उम्र में भी अपना वही डैशिंग और क्लासी अंदाज बरकरार रखा, जिससे फैंस एक बार फिर फिदा हो गए.
गौरी की ग्रीन सिल्क साड़ी ने मचाया धमाल
गौरी ने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी चुनी, जिस पर सुनहरी बूटियों का डिजाइन दिया गया था. ये पत्ते जैसी बूटियां साड़ी को रॉयल और एलिगेंट लुक दे रही थीं. हैवी एम्ब्रॉयडरी की बजाय मिनिमल वर्क ने साड़ी की ग्रेस को बरकरार रखा. लाइट ग्रीन शेड का ब्लाउज कंट्रास्ट में था, जिस पर सिर्फ बारीक एम्ब्रॉयडरी बूटियां बनी थीं, जो पूरे लुक को और निखार रही थीं.
देसी टच के लिए ग्रीन चूड़ियां और हल्की ज्वेलरी
गौरी ने अपने लुक को और भी देसी बनाने के लिए ग्रीन कलर की चूड़ियां पहनीं, जो उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थीं. डायमंड रिंग्स और छोटे स्टड इयररिंग्स ने लुक में क्लासी टच दिया, बिना किसी ओवर-ड्रामेटिक एलिमेंट के. मेकअप नेचुरल रखा गया और बालों को सॉफ्ट ओपन स्टाइल में छोड़ा गया, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी पूरी तरह निखर आई.
आप भी अपना सकते हैं ऐसा ही परफेक्ट लुकसटल और एलिगेंट कलर जैसे ग्रीन या पेस्टल शेड्स की साड़ी चुनें सकते हैं जो काफी क्लासी लुक देते हैं.
-
मिनिमल ज्वेलरी अपनाएं- सिर्फ चूड़ियां, रिंग, कंगन और छोटे इयररिंग्स काफी हैं.
-
ब्लाउज को सिंपल रखें और साड़ी से कंट्रास्ट कलर में चुनें, इससे ग्रेस बढ़ती है.
-
मेकअप नेचुरल रखें और बालों को ओपन या सॉफ्ट वैवी स्टाइल में छोड़ें.


