भोजपुरी अंदाज में छाए अक्षय कुमार, ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह संग लगाए ठुमके

वेलकम टू द जंगल का नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया. अक्षय कुमार और अकक्षरा सिंह की देसी केमिस्ट्री, मजेदार डांस और भोजपुरिया अंदाज ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

मुंबई: अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और अलग अंदाज से फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अब उनकी आने वाली फिल्म वेलकम टू जंगल का नया भोजपुरी गाना घिस घिस घिस रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है. इस गाने में अक्षय कुमार का देसी और मस्तमौला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. भोजपुरी स्टाइल में तैयार किए गए इस गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. लंबे बाल, हल्की दाढ़ी और धोती-कुर्ता में अक्षय का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भोजपुरी स्टार के अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

घिस घिस घिस’ गाने में अक्षय कुमार पूरी तरह भोजपुरी रंग में रंगे नजर आए. गाने में उनका अंदाज एकदम देसी और मजेदार दिखाई देता है. अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री और डांस मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. गाने के बोल भी काफी मस्तीभरे हैं तोहर लागल बा दिलवा प्लेबॉय से, रगड़ के नहला देब साबुन से. इसके अलावा अक्षय कुमार गाने में भोजपुरी अंदाज में कहते दिखते हैं 'तनी पास आवा नॉटी गर्ल.'

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गाना

अक्षय कुमार ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. गाने को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अगर आपकी जिंदगी थोड़ी ज्यादा ही घिस रही है तो अब वक्त है घिस घिस घिस के साथ अपनी वाइब को बदल लेने का. उनका यह कैप्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
 

भोजपुरी इंडस्ट्री की ओर क्यों बढ़े अक्षय?

खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार इस फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनका रोल काफी मजेदार और कॉमिक बताया जा रहा है. अपने किरदार को पूरी तरह असली देसी टच देने के लिए उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह का साथ लिया है.

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक ऐसे भोजपुरी अभिनेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छोटे पर्दे और देसी फिल्मों से निकलकर इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंचता है. इसी सफर में उसकी जिंदगी में कई कॉमिक ट्विस्ट और मजेदार घटनाएं देखने को मिलेंगी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

वेलकम टू जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्तासमेत कई कलाकार नजर आएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो