Ashok Pandit Twitter Suspend: '72 हूरें' की फिल्म रिलीज से पहले, अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

Ashok Pandit Twitter Suspend: 72 हूरें फिल्म से पहले फिल्मकार अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट ससंपेंड कर दिया गया है। इसको लेकर भाजपा नेता कपित मिश्रा ने विरोध जताया है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Ashok Pandit Twitter Suspend:  संजय पूरन सिंह की फिल्म '72 हूरें' (72 Hoorain) पर मुश्लिके रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही इस पर बवाल मचा हुआ है। इस फिल्म को प्रोड्यूसर और मशहूर फिल्मकार अशोक पंडित की परेशानी बढ़ गई है। आपको बता दें कि फिल्मकार अशोक पंडित का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इसे उनकी फिल्म '72 हूरे' से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी अशोक पंडित को ट्वीटर पर अकाउंट सस्पेंड होने पर सवाल उठाए हैं।

कपिल मिश्रा ने किया विरोध

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट कर इसला विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि "72 हूरें फिल्म की रिलीज से पहले अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट क्यों सस्पेंड किया गया। उन्होंने अकाउंटर को दोबारा चालू करने की मांग भी की है"।

 

जानिए 72 हूरें फिल्म की कहानी

फिल्मकार अशोक पंडित फिलहाल अपनी फिल्म 72 हूरें की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह बिलाल और हकीम नाम के दो ऐसे लोगों की कहानी है जो इस भरोसे के साथ चरमपंथी ट्रेनिंग लेते हैं कि अल्लाह के नाम पर अपनी जिंदगी कुर्बान करने पर उन्हें स्वर्ग में 72 सुंदरियां मिलेंगी।
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag