रंगों में रंगा बॉलीवुड: पति निक संग होली खेलती दिखीं प्रियंका, फरहान अख्तर को पहचानना हुआ मुश्किल

होली के रंगों में इस बार बॉलीवुड भी पूरी तरह सराबोर नजर आया. सोशल मीडिया पर सितारों की तस्वीरों ने त्योहार की रौनक और बढ़ा दी, जहां परिवार और दोस्तों के साथ बिताए खास पल साझा किए गए. प्रियंका चोपड़ा से लेकर फरहान अख्तर तक, कई सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज़ में होली मनाई और फैंस को शुभकामनाएं दीं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया गया और बॉलीवुड सितारे भी रंगों के इस जश्न में पूरी तरह डूबे नजर आए. सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों की रंग-बिरंगी तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया. किसी ने परिवार के साथ होली मनाई तो किसी ने दोस्तों के संग यादगार पल साझा किए.

इस खास मौके पर कई सितारों ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं. जावेद अख्तर, कैटरीना कैफ, वरुण धवन और रवीना टंडन समेत कई नामचीन कलाकारों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रंगीन होली

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ होली खेलते हुए एक खूबसूरत तस्वीर साझा की. फोटो में प्रियंका हंसते हुए निक के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे पर रंग और मुस्कान साफ दिख रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

रंगों में डूबे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे रंगों से सराबोर दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं. उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है.

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की खास झलक

सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में जावेद अख्तर अपनी पत्नी शबाना आजमी को रंग लगाते नजर आ रहे हैं. यह प्यारा सा पल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

अनन्या पांडे की फैमिली होली

अनन्या पांडे ने होली के दिन अपने परिवार और पालतू कुत्ते के साथ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं.

उर्मिला मातोंडकर का सेलिब्रेशन

उर्मिला मातोंडकर ने भी होली के खास मौके पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं. कुछ तस्वीरों में उनके साथ जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी नजर आए.

राशा थडानी का अंदाज

राशा थडानी ने होली खेलते हुए तस्वीरें साझा कीं. एक फोटो में वह रंगों की बंदूक लिए दिखाई दीं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोस्तों के साथ पोज देती नजर आईं.

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की होली

मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने होली के जश्न की तस्वीरें साझा कीं. एक फोटो में दोनों साथ में रंगों के बीच मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag