Da-Bangg Concert : नन्ही भांजी आयत के साथ सलमान खान ने किया डांस, फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार

सलमान खान ने अपी बहन अर्पिता की बेटी आयत शर्मा के साथ एक जगह से दूसरी जगह घूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने यह क्यूट वीडियो अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अकसर अपने भाई-बहन के बच्चों के साथ खेलते-मस्ती करते नजर आते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं, और उनके साथ खेलना सलमान खान को पसंद हैं। अब सोशल मीडिया पर दबंग खान का अपनी नन्ही भांजी आयत शर्मा के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर हर कोई प्यार लूटा रहा है।

दरअसल इन दिनों Da-Bangg Concert की वजह से सलमान कोलकाता में हैं। उनके साथ बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा व बच्चों के साथ पहुंची हुई हैं। तभी का यह वीडियो है।

भांजी के साथ किया डांस

सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता की बेटी आयत शर्मा के साथ एक जगह से दूसरी जगह घूमते और डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने यह क्यूट वीडियो अपने ऑफिशिल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "मामू के नक्शेकदम पर चलते हुए दबंग रिलोडेड कोलकाता"। जिसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं।

इस वीडियो में देख सकते हैं कैसे आयत अपने मामू सलमान खान की कॉपी करते नजर आ रही है। इसमें सलमान जैसे-जैसे चल रहे हैं, वो भी वैसे उनके पीछे-पीछे चलती दिखाई दे रही है। आयत दबंग खान हूबहू कॉपी करती नजर आ रही है। ये सब देखकर पास में खड़े सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ये सब देखकर इंजॉय कर रहे हैं। मुस्कुरा रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

सलामन खान का अपनी भांजी के साथ प्यारा सा डांस करने का वीडियो सोशम मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "भांजी के लिए प्यार अलग है। हैइस वीडियो में नन्ही भांजी आयत ने पिंक कलर की ड्रेस बहुत क्यूट लग रही है वहीं सलमान शाइनी-मैरून जैकेट, ब्लैक जींस और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।

सीएम ममता बनर्जी से की मुलाकात

कोलकाता में सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ममता ने एक्टर पर शॉल पहनाकर उनका स्वागत भी किया। इस मुलाकात की फोटो भी सामने आई है।

calender
14 May 2023, 12:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो