Gufi Paintal Health Update: 'महाभारत' फेम शकुनी मामा की हालत नाजुक, अस्पताल में हुए एडमिट

Gufi Paintal Health Update: महाभारत में शकुनी मामा के किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर गूफी पेंटल की हालत नाजुक है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर की हेल्थ की जानकारी टीना घई ने सोशल मीडिया के जरिए दिया है।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Gufi Paintal Health Update: महाभारत में शकुनी मामा के किरदार निभाकर घर-घर में फेमस होने वाली गूफी पेंटल की तबीयत खराब बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गूफी लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे हालांकि इस समय उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

टीना घई ने शकुनी मामा की तबीयत खराब होने की दी जानकारी-

टीना घई ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शकुनी मामा उर्फ गूफी पेंटल की एक तस्वीर साझा कर उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी है साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, गूफी पेंटल जी बेहद तकलीफ में, आप लोग प्रार्थना कीजिए, ओम साई राम, उपचार के लिए प्रार्थना कीजिए, उन्हें आप लोगों की प्रार्थना की जरूरत है। टीना के इस पोस्ट पर शकुनी मामा के फैंस उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गूफी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 31 मई को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गूफी पेंटल का करियर-

गूफी पेंटल की करियर की बात करें तो वह 1980 के दशक में कई फिल्मों में काम किया है इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आए हैं। गूफी पेंटल को सबसे ज्यादा पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में शकुनि मामा के किरदार निभाकर मिला। आज भी लोग महाभारत के शकुनी मामा की एक्टिंग को बेशुमार प्यार देते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag