खराब मौसम के कारण हनी सिंह का पुणे कॉन्सर्ट पोस्टपोन, नया डेट जारी
हनी सिंह इन दिनों जोरदार कॉन्सर्ट स्प्री पर हैं. अभी हाल ही में उन्होंने मुंबई और दिल्ली में दमदार परफॉर्मेंस दीं, जहां फैंस का दीवाना सा हुजूम उमड़ पड़ा. अब उनका अगला देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पुणे: पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का पुणे में होने वाला आगामी कॉन्सर्ट अचानक खराब मौसम के कारण टल गया है. ऑफिसियल एडवाइजरी के मुताबिक शहर में भारी बारिश और गरज-चमक वाले तूफान की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी. जो 4 अप्रैल 2026 को होने वाला यह शो अब 18 अप्रैल को आयोजित होगा. पूरी तरह से सोल्ड आउट होने के बावजूद सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजकों के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया.
हनी सिंह का फैंस को संदेश
हनी सिंह ने लिखा, प्रशंसकों ने शनिवार (04.04.2026) के लिए सभी टिकट बिक जाने के बावजूद, बारिश और आंधी-तूफान की आशंका के कारण हमें शो को 18.04.2026 तक के लिए पुनर्निर्धारित करना पड़ रहा है. यह निर्णय सरकार की सलाह के अनुरूप लिया गया है, क्योंकि मेरे प्रशंसकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
टिकट की वैधता और नया शेड्यूल
उन्होंने आगे कहा कि खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख (18.04.2026) के लिए मान्य रहेंगे. जल्द ही मिलते हैं, पुणे - सिर्फ 2 हफ्तों में.
फैसले का कारण
हनी सिंह ने स्पष्ट किया कि ऑफिसियल एडवाइजरी के अनुसार पुणे में आने वाले बारिश और थंडरस्टॉर्म को देखते हुए फैंस की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शो को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है.


