इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का रिलीज हुआ ट्रेलर, फैंस की भर आई आंखें
दिलजीत दोनाझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म की कहानी 1947 के पार्टीशन पर बेस्ड होने वाली है.फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ इसमें एक यूट्यूबर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है.

मुंबई: डायरेक्टर इम्तियाज अली की जब भी बात होती है तो फैंस के बीच उनकी फिल्मों को लेकर एक्साइटमेंट डबल हो जाता है. वहीं अगर फिल्म में इम्तियाज अली का डायरेक्शन हो, दिलजीत दोसांझ जैसे पॉपुलर एक्टर और ए आर रहमान का म्यूजिक तो फिल्म एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बन जाती है. बता दें, अब फैंस को एक ऐसा ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देखने को मिल मिलने वाला है क्योंकि दिलजीत दोनाझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसी बीच चलिए जानते है फिल्म में क्या कुछ खास होने वाला है और फिल्म की कहानी किस पर आधारित होगी.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी 1947 के पार्टीशन पर बेस्ड होने वाली है. हालांकि ये फिल्म बाकी फिल्मों की तरह सिर्फ पार्टीशन के कहानी नहीं बल्कि एक ऐसे पहलू को दिखाने वाली जिसमें प्यार, इमोशंस के साथ-साथ दर्द भी देखने को मिलने वाला है. फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ इसमें एक यूट्यूबर की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे है. वहीं फिल्म में दिलजीत के दादा जी की भूमिका निभा रहे नसीरुद्दीन शाह अपने उम्र के अंतिम पड़ाव पर है, जिनकी आखिर इच्छा है कि एक बार अपनी प्रेमिका से मिल पाए.
कब रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिलजीत के दादा जी की हालत बेहद खराब है और विभाजन हुए लगभग 78 साल बीत चुके है. लेकिन आज भी दादा जी अपनी प्रेमिका से बेहद प्यार करते है. आगे ट्रेलर में देखने को मिलता है कि दिलजीत अपने दादा जी इच्छा को पूरा करने के लिए पाकिस्तान जाते है. इस दौरान एक्टर दादा जी की प्रेमिका से मिल पाएंगे या नहीं और क्या उनकी आखिर इच्छा पूरी हो पाएगी? इस सवाल का जवाब जाने के लिए दर्शकों को 12 जून का इंतजार करना होगा.
फिल्म में मुख्य कलाकार
फिल्म में दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह के अलावा शरवरी वाघ और वेदांग नारंग भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जो एक यंग कपल का रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। वहीं फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान का इरशाद कामिल द्वारा तैयार गया है. खास बात है कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ को काफी पसंद किया गया, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यहीं वजह है कि अब फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर फैंस की उम्मीद और बढ़ गई है.


