केली मैक नहीं रहीं: 33 की उम्र में ग्लियोमा कैंसर ने छीनी हॉलीवुड की उभरती स्टार

मशहूर अभिनेत्री केली मैक, जिन्हें द वॉकिंग डेड और शिकागो मेड में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए जानी जाती है. 33 साल की उम्र में निधन हो गया. खबरों के मुताबिक, उन्होंने ग्लियोमा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही थी, लेकिन वह इस जंग से हार गईं.

calender

Actress Kelly Mack: अमेरिकी अभिनेत्री केली मैक का 33 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह लंबे समय से ग्लियोमा कैंसर नामक खतरनाक कैंसर से जूझ रही थीं, और 2 अगस्त को अपने होमटाउन सिनसिनाटी में अंतिम सांस ली. केली की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है. अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी. केली का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फिल्म जगत के लिए एक दुखद खबर है. उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके उनकी मृत्यु की सूचना दी और उनके साथ बिताए गए खूबसूरत समय को याद किया.

परिवार ने दिया निधन की खबर

केली मैक के परिवार के सदस्य उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए उनके निधन की खबर को साझा किया. पोस्ट में लिखा था, 'बेहद दुख के साथ हम अपनी प्यारी केली के निधन की घोषणा कर रहे हैं. केली का शनिवार शाम को निधन हो गया. केली पहले ही विभिन्न तितलियों के रूप में अपने कई प्रियजनों के पास आ चुकी थीं. बहुत से लोग उन्हें इतनी गहराई से याद करेंगे कि शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'

केली मैक के कैरियर की शुरुआत

केली मैक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में विज्ञापनों से की थी. इसके बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने टैलेंट से दर्शकों को दीवाना बना दिया. अभिनय के साथ-साथ, उन्होंने प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रखा. खबरों के अनुसार उन्होंने हाल ही में एक फिल्म का निर्माण किया, जिसे AMC के शडर पर वितरित किया गया और अटलांटा हॉरर फिल्म फेस्टिवल में जूरी चॉइस अवार्ड से सम्मानित किया गया.

केली मैक का मशहूर कार्य

केली को सबसे ज्यादा 'द वॉकिंग डेड', 'ब्रॉडकास्ट सिग्नल इंट्रूजन' और 'शिकागो मेड' जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो और फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता था. उन्होंने 2008 में 'द एलीफेंट गार्डन' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने चोले की भूमिका निभाई. इस फिल्म में कई मशहूर कलाकार जैसे बिली मैग्नसन, एडवर्ड सॉलिसबरी और एलिस कॉउचर ने भी काम किया था. First Updated : Wednesday, 06 August 2025