स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल विवाद में मिस्ट्री गर्ल ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों से किया खुद को किया अलग
2025 के महिला वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान हरमनप्रीत की सेना ने ट्रॉफी उठाई और स्मृति ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से ऐसा तूफान चलाया कि दुनिया देखती रह गई. सबसे ज्यादा रन, सबसे स्टाइलिश कवर ड्राइव्स और सबसे बड़ी मुस्कान. भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता जो सीधे इतिहास के पन्नों पर छप गया.

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब 1होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है और नंदिका द्विवेदी का नाम भी इस विवाद में जोड़ा गया.
नंदिका ने अब स्पष्ट किया है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
नंदिका द्विवेदी का बयान
नंदिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि पिछले कुछ दिनों में मैंने अपने बारे में कई तरह की अटकलें देखी हैं कि मैं किसी ऐसी व्यक्तिगत स्थिति में शामिल हूं जो दूसरों के लिए बहुत निजी थी. मैं साफ करना चाहती हूं कि मेरे बारे में जो बातें कही जा रही हैं, खासकर यह कि मैंने किसी का रिश्ता खराब करने में कोई भूमिका निभाई, ये बिल्कुल सच नहीं है.

अफवाहों का असर
नंदिका ने आगे कहा कि ऐसी कहानी बनते देखना बहुत दर्दनाक है, जिसमें मेरा कोई हिस्सा नहीं था. उससे भी ज्यादा मुश्किल यह है कि बिना किसी आधार के ये बातें कितनी जल्दी फैलने लगती हैं. कुछ मीडिया आउटलेट Reddit जैसे फोरम की जानकारी लेकर खबरें लिख रहे हैं. वहां कोई भी कुछ भी पोस्ट कर सकता है, जिससे बदनामी फैलती है.
मानसिक स्वास्थ्य और धमकियों का जिक्र
उन्होंने लिखा मुझे धमकियां मिल रही थीं, जो मेरे परिवार वाले भी देख सकते थे. इसलिए मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था. मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि अफवाहें फैलाना बंद करें. मैं कड़ी मेहनत करने और अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई आई हूं. कृपया मेरा नाम न घसीटें, मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. आखिरकार सच अपने आप सामने आ जाएगा.
नंदिका द्विवेदी कौन हैं?
नंदिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम और आईएमटी गाजियाबाद से MBA किया है. वह एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं और मशहूर कोरियोग्राफर्स पीयूष भगत और शाजिया समजी के साथ काम कर चुकी हैं. इन दोनों को जैकलीन फर्नांडीज और शिखर धवन के फिल्म के सॉन्ग ‘Besos’ के लिए जाना जाता है.
नंदिका की इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह मुंबई में पर्सनल ट्रेनर और कोरियोग्राफर के रूप में काम करती हैं. इसके अलावा वह मनसिमरन के म्यूजिक वीडियो ‘तेरे पीछे’ में लीड डांसर भी रही हैं.


