अमृतसर पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में किया सेवा, बर्तन धुलते हुए वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे स्वर्ण मंदिर (श्री दरबार साहिब) में सेवा करते नजर आ रही हैं. यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

Sonee Srivastav

चंडीगढ़: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमृतसर में हैं. उनके वहां फिल्म शूटिंग के लिए आने या सिर्फ व्यक्तिगत यात्रा पर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे स्वर्ण मंदिर (श्री दरबार साहिब) में सेवा करते नजर आ रही हैं. 

स्वर्ण मंदिर में सेवा

वीडियो में प्रियंका बर्तन साफ करते हुए दिख रही हैं. वे सिर पर दुपट्टा ओढ़े हुए हैं और बड़ी श्रद्धा से गुरुद्वारे की सेवा में शामिल हैं. यह वीडियो देखकर उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं. 

प्रियंका ने कई बार साबित किया है कि हॉलीवुड में सफलता के बावजूद वे दिल से पूरी तरह भारतीय हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी खाने की तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन लिखा था - "Just Amritsar things...". अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरते ही प्रियंका ने अपने फैंस के साथ खुशी-खुशी फोटो खिंचवाई थी. वे फैंस से मिलकर काफी उत्साहित नजर आई थी.

अमृतसर यात्रा के दौरान प्रियंका का स्वर्ण मंदिर में जाना और सेवा करना उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाता है. हॉलीवुड की व्यस्त जिंदगी के बीच भी वे अपनी जड़ों को नहीं भूली हैं.

प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्में

प्रियंका चोपड़ा अब भारतीय सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं. वे एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि यह तेलुगु फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट 7 अप्रैल 2027 तय की गई है. फैंस प्रियंका को भारतीय स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.

इसके अलावा प्रियंका इस साल 'जजमेंट डे' फिल्म में भी नजर आएंगी. Krrish 4 में प्रियंका के काम करने की खबरें आई थी, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. पहले वे फिल्म जी ले जारा में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट फिलहाल टाल दिया गया है. फैंस अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं कि यह फिल्म तीनों अभिनेत्रियों के साथ बनेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो