'धुरंधर 2' की कमाई 900 करोड़ के पार, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देख पाकिस्तानियों को हुई जलन; मांग लिया कमाई का 80% हिस्सा
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक 900 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई देख पकिस्तान ने कुछ ऐसा किया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह जाएगा.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने विश्व स्तर पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. यह एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के कराची और ल्यारी इलाके पर आधारित है. फिल्म की जबरदस्त सफलता ने न सिर्फ भारत में बल्कि पड़ोसी देश में भी चर्चा का विषय बना दिया है.
ल्यारी के लोगों को लगी मिर्ची
फिल्म की भारी कमाई देखकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों में जलन साफ दिख रही है. एक वायरल वीडियो में स्थानीय लोग फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा मांगते नजर आए. एक व्यक्ति ने कहा, “उन्हें कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा ल्यारी को दे देना चाहिए. फिल्में बनाना तो उनका काम है, एक नहीं चलेगी तो दूसरी चला देंगे.”
दूसरे व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म ने चील चौक और ल्यारी की तंग गलियों से कमाई की है, इसलिए कम से कम उस इलाके को रेनोवेट करवा दें. लोगों का कहना था कि फिल्म ने उनके इलाके का नाम इस्तेमाल किया, तो अब कुछ वापस करना चाहिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय यूजर्स इसे मजाक में ले रहे हैं.
पाकिस्तान में नहीं बनी फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म पाकिस्तान में शूट नहीं की गई. निर्देशक आदित्य धर की टीम ने ल्यारी का पूरा सेट बैंकॉक (थाईलैंड) में 6 एकड़ में तैयार किया. चील चौक से लेकर तंग गलियों तक को बेहद सटीक तरीके से रीक्रिएट किया गया. न्यूजपेपर कटिंग्स और पुरानी तस्वीरों की मदद से भारतीय और थाई आर्टिस्ट्स ने यह सेट बनाया.
फिल्म के कुछ हिस्से भारत के अलग-अलग जगहों जैसे लुधियाना, मुंबई, अमृतसर, लेह और लद्दाख में शूट किए गए. इतनी मेहनत के बावजूद ल्यारी के लोग फिल्म की सफलता पर अपना हक जता रहे हैं, जो भारतीय फैंस को खूब भा रहा है.
फिल्म की सफलता का राज
धुरंधर 2 ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस और कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आया. फिल्म की कहानी पाकिस्तान से जुड़ी होने के कारण पड़ोसी देश में भी इसका असर दिख रहा है, भले ही वहां फिल्म रिलीज न हुई हो.
पाकिस्तानियों का यह अनोखा रिएक्शन सोशल मीडिया पर मिम्स और जोक्स का विषय बन गया है. फिल्म अभी भी सिनेमाहॉल में अच्छा कलेक्शन कर रही है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद है.


