बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान इन दिनों नए लुक में नजर आ रहे हैं. हाल ही में उनका क्लीन-शेव लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जो लोगों को चौंका दिया है. कई लोग जहां उनकी उम्र और सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं. वहीं कुछ फैंस अब भी उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. जैसे ही सलमान खान की बिना दाढ़ी वाले लुक में देखकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई. कुछ ने उन्हें उम्रदराज बताते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी, तो कुछ ने उनकी हैंडसम पर्सनालिटी की तारीफ कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस बदलाव को लेकर बहस छिड़ गई. एक यूजर ने लिखा, "भाई की दाढ़ी के बाल अब सफेद होने लगे हैं. तो वहीं, एक फैन ने भावुक होकर कहा, "बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है, दुख हो रहा है." लेकिन कई फैंस अब भी भाईजान के स्टाइल को पसंद कर रहे हैं. एक डाई-हार्ड फैन ने लिखा, "मेगास्टार भाईजान कल भी हैंडसम थे, आज भी हैं और हमेशा रहेंगे." एक अन्य फैन ने कमेंट किया, "सलमान खान अपने पिता सलीम खान की तरह लग रहे हैं."
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के आखिरी शूटिंग डे के तुरंत बाद दाढ़ी शेव कर ली. यह शूट मुंबई के बांद्रा इलाके में हुआ था, जिसमें सलमान और रश्मिका मंदाना का एक पैचवर्क सीन फिल्माया गया. शूटिंग रात 8:30 बजे खत्म हुई, जिसके बाद भाईजान ने अपनी दाढ़ी हटा दी. "असल जिंदगी में सलमान हमेशा क्लीन-शेव लुक ही पसंद करते हैं," सूत्र ने बताया.
दिग्गज निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ को 90 दिनों में मुंबई और हैदराबाद सहित कई लोकेशंस पर शूट किया गया है. फिल्म में चार गाने, तीन डांस नंबर और पांच बड़े एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो इसे एक जबरदस्त मास एंटरटेनर बनाएंगे. सलमान खान की पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस और धमाकेदार एक्शन इसे ईद पर रिलीज़ होने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बना सकती है.
सलमान खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की यह जोड़ी 2014 की हिट फिल्म ‘किक’ के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. ईद पर ‘सिकंदर’ की रिलीज़ के बाद सलमान ‘किक 2’ में नजर आएंगे, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. बता दें कि फैंस ने पहले ही इस फिल्म को "पैसा-वसूल मसाला एंटरटेनर" करार दे दिया है. First Updated : Monday, 17 March 2025