17 कट, रेप सीन आधे, किसिंग हाफ...द केरल स्टोरी 2 को CBFC ने काट-काटकर बनाई 'सॉफ्ट' फिल्म; रिलीज से पहले जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' बस कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाला है. हालांकि रिलीज से पहले CBFC ने फिल्म के कई सीन कट किए हैं. बदलाव के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है.

नई दिल्ली: 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने काफी विवाद खड़े किए थे. अब इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' आने वाला है, जिसका ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया. फिल्म पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है और कई जगहों से इसे रोकने की मांग हो रही है, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को कुछ बदलावों के साथ पास कर दिया है.
CBFC ने दिए बदलाव और सर्टिफिकेट
CBFC ने फिल्म में कुल 17 कट और मॉडिफिकेशन के आदेश दिए हैं. इसके बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है, यानी 16 साल से ऊपर के लोग इसे देख सकते हैं. कई संवेदनशील सीन कम किए गए हैं ताकि फिल्म ज्यादा लोगों के लिए उपयुक्त हो. मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:
- फिल्म में जोड़ा गया डिस्क्लेमर कि कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है.
- महिलाओं को थप्पड़ मारने या मारपीट के विजुअल कम किए गए.
- लिप-लॉक किसिंग सीन को आधा (50%) तक घटाया गया.
- रेप या सेक्सुअल वायलेंस के विजुअल भी मूल से 50% कम कर दिए गए.
- महिलाओं के सिर पर वार करने वाले सीन कम किए गए.
- एंटी-टोबैको वार्निंग जोड़ी गई.
- वॉइस-ओवर के साथ स्टैटिस्टिक टेक्स्ट का समय बढ़ाया गया.
- कुछ डायलॉग बदले गए और कुछ शब्द म्यूट किए गए.
- बुलडोजर से घर गिराने वाले सीन में बदलाव.
- माइनर आर्टिस्ट के लिए कंसेंट लेटर जमा किया गया.
- जांच में कुल 31 सेकंड डिलीट और 2 मिनट 3 सेकंड रिप्लेसमेंट किया गया.
- फाइनल रनटाइम अब 131 मिनट 24 सेकंड रह गया.
फिल्म की कहानी और विवाद
फिल्म तीन अलग-अलग राज्यों की कहानियों पर आधारित है. ट्रेलर में दावा किया गया है कि अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट बन सकता है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल की घटनाओं को दिखाया गया है, जहां जबरन धर्म परिवर्तन, प्यार के नाम पर धोखा और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मुद्दे हैं.
फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह. यह सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है/
फिल्म रिलीज की तारीख
फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ट्रेलर के बाद विवाद बढ़ा है और केरल हाईकोर्ट में सर्टिफिकेट चुनौती दी गई है, लेकिन CBFC के बदलावों के बाद फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है.


