PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच में बारिश बनेगी विलेन! कैसा रहेगा पल्लेकल का मौसम

आज पकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. पाकिस्तान का पहला मैच बारिश से धूल गया था, जिससे आज के मैच को लेकर मौसम पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं.

Sonee Srivastav

PAK vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. अब मंगलवार को पालेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ मैच है. टीम उम्मीद कर रही है कि इस बार मौसम साथ देगा, क्योंकि यह मैच उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत जरूरी है. 

मौसम का हाल

पालेकेले (कैंडी) में आज मौसम काफी बेहतर दिख रहा है. AccuWeather के अनुसार, दिन में बारिश की संभावना सिर्फ 25 प्रतिशत है और बादल छाए रहने की संभावना लगभग 48 प्रतिशत, लेकिन रात में, जब मैच खेला जाएगा, बारिश की आशंका बहुत कम यानी मात्र 2 प्रतिशत रह जाती है. बादल भी सिर्फ 12 प्रतिशत तक रहेंगे. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैच के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है. 

बारिश का असर साधारण या बिल्कुल नहीं होगा. कुछ जगहों पर दिन में 13 प्रतिशत तक बारिश की बात कही गई है, लेकिन शाम और रात में यह और कम हो जाती है. तापमान भी खेल के लिए ठीक रहेगा, दिन में 27-34 डिग्री के आसपास और शाम को थोड़ा ठंडा.

पाकिस्तान के लिए मैच का महत्व 

इंग्लैंड ने पहले ही दो अंक ले लिए हैं. उन्होंने सह-मेजबान श्रीलंका को 51 रनों से हराया था, जहां श्रीलंका 95 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड को हराना जरूरी है.अगर हार गए तो टीम को आखिरी मैच में श्रीलंका को हराना होगा और अन्य नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

फरहान ने इंग्लैंड को दी चुनौती 

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंग्लैंड को उनके स्पिनरों से बड़ी चुनौती मिलेगी. उन्होंने बताया कि श्रीलंका-इंग्लैंड मैच में गेंद स्विंग कर रही थी और इंग्लैंड स्पिन के खिलाफ परेशान दिखा,

फरहान बोले, "हमारे पास पांच स्पिनर हैं, जबकि श्रीलंका के पास एक-दो. पिच अच्छी दिख रही है और ग्रिप भी देगी, इसलिए हम इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देंगे." पाकिस्तान टीम पिछले मैच की तरह रद्द होने से बचना चाहती है.

मौसम अब उनके पक्ष में लग रहा है, तो फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. उम्मीद है कि बारिश नहीं आएगी और दोनों टीमें पूरी ताकत से खेलेंगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag