रिलीज से पहले 'है जवानी तो इश्क होना है' पर मंडराया संकट, वाशु भगनानी ने डेविड-वरुण पर लगाए चोरी के आरोप

फिल्म के डायरेक्टर और वरुण धवन के पिता डेविड धवन पर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्हें चोर करार दिया है. उन्होंने डेविड धवन पर 'चुनरी चुनरी' गाने की चोरी का आरोप लगाया है.

Yashika Jandwani

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज से पहले ही विवादों के खीरे में आ गई है. बता दें, फिल्म के डायरेक्टर और वरुण धवन के पिता डेविड धवन पर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्हें चोर करार दिया है. इसके आरोप के बाद दोनों की पुरानी दोस्ती अब कानूनी पछड़ें में फंसती नजर आ रही है. इतना ही प्रोड्यूसर वाशु भगनानी एक प्रेस कांग्रेस के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए है.

27 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान 

हाल ही में फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया है. प्रेस कांग्रेस के दौरान वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर आरोप लगाते हुए कहा "मैंने डेविड के साथ ये आईडिया शेयर किया कि मैं  'बीवी नंबर 1' का सीक्वल बनाना चाहता हूं. लेकिन 'कुली नंबर 1' बनाने के बाद हमें 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. मैं सिर्फ नाम का प्रोडूसर था. उस समय प्रोडक्शन से लेकर बाकी खर्चों तक सब डेविड ने ही संभाला था." 

आगे भगनानी ने कहा "लेकिन मैंने फिर भी डेविड को फिल्म के लिए  70 करोड़ रुपये दिए थे, जो वो डिजर्व भी नहीं करते थे. उस दौरान कोविड का मुश्किल समय चल रहा था, जिसके लिए डेविड ने मुझे कहा जो भी नुकसान हुआ है हम आगे चलकर देख लेंगे. अभी  'बीवी नंबर 1' पर काम शुरू करते है." वाशु भगनानी ने बताया की इसी के चलते उन्होंने फिल्म 'बीवी नंबर 1 पर 6 महीने तक काम किया लेकिन एक दिन रोहित धवन ने उनसे कहा कि स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं है. इसलिए उन्होंने भी जल्दबाजी नहीं की. 

 'चुनरी चुनरी' गाना किया चोरी 

वाशु भगनानी ने आगे कहा "फिल्म इसी मैंने डेविड धवन को काल किया था और उनसे 'बीवी नंबर 1' के गाना का 'चुनरी चुनरी' शेयर किया था. लेकिन 3 महीने बाद मुझे पता चला रमेश तौरानी और डेविड धवन मिलकर एक फिल्म बना रहे है, जो सुनकर मुझे काफी बुरा लगा. पर मैं कर भी क्या सकता था. डेविड धवन पर चोरी का आरोप लगाते हुए प्रोड्यूसर ने बताया, जो 'चुनरी चुनरी' उन्होंने डेविड संग शेयर किया था. वो गाना उन्होंने मुझसे बिना पूछे अपने फिल्म में ले लिया। इसके बाद मैंने उनसे सवाल भी किया कि वो ऐसा कैसे कर सकते है?

बता दें, 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को टिप्स कंपनी के रमेश तौरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर शुरू हुआ ये नया विवाद क्या फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डालता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो