इंस्टाग्राम वाली ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, रास्ते में किडनैप कर युवक को बनाया हनीट्रैप का शिकार

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम पर हुई एक मामूली जान-पहचान के बाद एक युवक हनीट्रैप और किडनैपिंग का शिकार हो गया.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

राजस्थान: वर्तमान दौर में सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है इसका एक जिता जागता उदाहरण राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में देखने को मिला है. यहां इंस्टाग्राम पर हुई एक मामूली जान-पहचान के बाद एक युवक हनीट्रैप और किडनैपिंग का शिकार हो गया.

अपहरण कर बेरहमी से पीटा

युवती के बुलावे पर पहुंचे पीड़ित युवक का न सिर्फ बीच रास्ते से अपहरण किया गया बल्कि बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई और उसके सिर के आधे बाल तक काट दिए गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को दबोच लिया है.

गुजरात छोड़ने के बहाने जाल में फंसाया

सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह के अनुसार पीड़ित युवक ने थाने में आपबीती बताते हुए मामला दर्ज कराया था. रिपोर्ट में लिखा है कि करीब 10-15 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी. बातचीत बढ़ी तो गत 19 अप्रैल को उस युवती ने फोन करके युवक को एक स्थानीय स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया.

युवती को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया

जब युवक वहां पहुंचा तो युवती ने उससे कहा कि वह उसे मोटरसाइकिल से गुजरात तक छोड़ दे. युवक ने इतनी दूर जाने से मना भी किया लेकिन इसके बावजूद युवती जबरन उसकी बाइक पर पीछे बैठ गई.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रात करीब 1 बजे एक स्थानीय नागरिक ने किसी तरह युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया. वह उसे अपने घर ले गया. लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और दोबारा हमला कर दिया. इस दौरान उन्होंने युवक का मोबाइल, 8 हजार रुपए नकद और उसकी मोटरसाइकिल छीन ली. घटना की भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में सज्जनगढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और पीड़ित को सुरक्षित मुक्त कराया.

आरोपी को किया गिरफ्तार

थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनी. जिसमें एएसआई भरत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह, कॉन्स्टेबल जयंतीलाल और दुष्यन्त शामिल थे. उन्होंने दबिश देकर मुख्य आरोपी जीवन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों और उस संदिग्ध युवती की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

रास्ता रोककर अपहरण

स्कूल से महज आधा किलोमीटर आगे बढ़ते ही अचानक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आ धमके. उन्होंने पीड़ित का रास्ता रोक लिया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवक को जबरन अपनी गिरफ्त में लिया और मुख्य आरोपी जीवन के घर ले गए. वहां पीड़ित के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए. जीवन के परिवार के करीब 5 से 7 लोगों ने मिलकर लाठियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की. आरोपियों ने युवक के सिर के आधे बाल भी उड़ा दिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो