बिग बॉस 19: नेहल चुडासमा की बेदखली या सीक्रेट रूम में एंट्री? वीकेंड का वार में क्या होगा आज?
‘बिग बॉस 19’ के चौथे वीकेंड के वार में नेहल चुडासमा बेघर हो गईं, लेकिन उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है. इस बीच, कैप्टन अभिषेक बजाज ने घरवालों को नई जिम्मेदारियां दीं और गौरव खन्ना को सजा का सामना करना पड़ सकता है.

Big Boss: टीवी का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने दर्शकों को लगातार चौंकाता और रोमांचित करता रहा है. नए ट्विस्ट और ड्रामा के साथ, चौथा वीकेंड का वार आज यानी 20 सितंबर को शुरू होने वाला है. इस हफ्ते भी घरवालों की जिंदगी में कई नए मोड़ और अप्रत्याशित घटनाएं देखने को मिलेंगी.
सलमान खान का सख्त अंदाज
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस बार भी घरवालों को उनकी हरकतों के लिए फटकार लगाते नजर आएंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा. शो के मेकर्स ने हमेशा की तरह दर्शकों के लिए सरप्राइज़ और ट्विस्ट रखे हैं, जिससे घरवालों की जिंदगी हमेशा एक रोमांचक रोलरकोस्टर जैसी बनी रहती है.
इस हफ्ते के नामांकित प्रतियोगी
इस हफ्ते पांच प्रतियोगी घर से बाहर होने के खतरे में हैं. कैप्टन अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणीत मोरे. शुरुआती कयासों में माना जा रहा था कि प्रणीत घर से बेघर होंगे, लेकिन हाल ही में मिली जानकारी ने सबको चौंका दिया. बिग बॉस के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, नेहल चुडासमा इस हफ्ते घर से बेघर हो गई हैं.
#Exclusive !! #NehalChudasma has been sent to secret Room!!
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 19, 2025
बेदखली में नया ट्विस्ट
हालांकि, बिग बॉस में हमेशा से ही सरप्राइज़ और ट्विस्ट का अहम हिस्सा रहा है. खबर है कि नेहल को सीधे घर से बाहर करने की बजाय सीक्रेट रूम में रखा जा सकता है. वहां से वह घरवालों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी और सही समय आने पर वापस लौट सकती हैं. यह कदम शो की कहानी को और भी रोमांचक बनाने वाला है.
अभिषेक बजाज बने तीसरे कैप्टन
इससे पहले, घर में कैप्टेंसी टास्क पूरा हुआ और अमाल मलिक की जगह अभिषेक बजाज ने तीसरे कैप्टन के तौर पर जिम्मेदारी संभाली. कैप्टन बनने के बाद अभिषेक ने घरवालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी. इसी बीच गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच बहस भी देखने को मिली.
वीकेंड का वार और नवीनतम प्रोमो
वीकेंड का वार हमेशा ही घरवालों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. इस बार सलमान खान उनसे पूछेंगे कि कौन सा खिलाड़ी चुपचाप आगे बढ़ रहा है. खबर है कि कई घरवालों के नाम गौरव खन्ना पर जाएंगे और शो के नियमों के मुताबिक उन्हें सजा दी जाएगी. नए प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव के चेहरे पर काली स्याही पोत दी जाएगी.


