एक्ट्रेस जरीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़: मां परवीन खान का निधन, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के लिए यह समय बेहद दुखद है. लंबी बीमारी के बाद उनकी मां परवीन खान का निधन हो गया, जिससे परिवार और फैंस गहरे सदमे में हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां परवीन खान का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. इस खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया है.
अभिनेत्री की टीम ने 8 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की. बताया गया कि परवीन खान ने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कहा.
आधिकारिक बयान में दी गई जानकारी
जरीन खान की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया,"यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी सुश्री परवीन खान, जरीन खान और सना खान की माँ, 8 अप्रैल को शांति से स्वर्ग सिधार गई हैं.

मां की तबीयत को लेकर अपडेट देती थीं जरीन
गौरतलब है कि जरीन खान पिछले कुछ समय से अपनी मां की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट साझा कर रही थीं. उन्होंने फैंस से दुआ करने की अपील भी की थी.
फरवरी 2026 में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक संदेश लिखा था, "माँ फिर से अस्पताल में भर्ती हैं... कृपया उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें!"
हाल ही में पालतू बिल्ली को भी खोया
मां के निधन से ठीक एक दिन पहले जरीन खान ने अपने पालतू बिल्ली के गुजर जाने की जानकारी भी साझा की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,"मेरा बच्चा आज सुबह मुझे छोड़कर अपने भाई-बहनों के पास चला गया. रेस्ट इन पीस मेरे बच्चे, मेरा रैम्बो 18.07.2011 - 07.04.2026."
जरीन खान का करियर
जरीनखान ने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट ड्रामा "फिर से शुरू" से की थी. इसके बाद साल 2010 में उन्होंने फिल्म वीर से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया ,जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आए थे.
इस फिल्म के बाद, ऐसा लगा कि वह और भी बड़ी फिल्म में दिखेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
जरीनखान ने इसके बाद B-ग्रेड फ़िल्मों में काम किया. इसके अलावा वह ‘हाउसफुल 2', 'आई एम अलोन, सो आर यू' और 'जट्ट जेम्स बॉन्ड' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं. हाल ही में वह मिनी टीवी सीरीज 'फिर से रिस्टार्ट' में नजर आई थीं.


