जोशीमठ के बाद अब जम्मू कश्मीर में बड़ा खतरा, डोडा के घरों में पड़ी दरारें

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भी जोशीमठ जैसा संकट सामने आया है। डोडा के ठठरी में नई बस्ती गांव के 19 घरों में दरारें पड़ने लगी है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Shruti Singh
Shruti Singh

Doda Sinking: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भी जोशीमठ जैसा संकट सामने आया है। डोडा के ठठरी में नई बस्ती गांव के 19 घरों में दरारें पड़ने लगी है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। वहीं डोडा के जिन इलाकों में ज्यादा दरारें पड़ रही है, उसे रेड जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह घबराए नहीं और इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग करें।

19 परिवारों को किया गया शिफ्ट

बता दें कि जिन घरों और इमारतों में अधिक दरारें पड़ रही है, उन्हें प्रशासन ने एहतियात के तौर पर खाली कराया है और यहां से लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक 19 घरों, 1 मस्जिद और 1 मदरसे को खाली कराया गया है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ रहा है, ऐसे में यहां चारो-ओर मायूसी का आलम छाया हुआ है।

ठठरी एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि पिछले चार दिनों में दरारें चौड़ी हुई है। साथ ही जमीन भी धंसने लगी है। भूस्खलन से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई, जिससे क्षतिग्रस्त इमारतों की संख्या करीब दो दर्जन पहुंच गई है। एक मस्जिद और एक मदरसे को भी असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। हालांकि अभी जमीन धंसने के कारणों का पता नहीं चला है। प्रशासन इसको लेकर जांच में जुट गया है।

बता दें कि ठठरी में नई बस्ती गांव में करीब दो महीने पहले ही घरों में दरार पड़नी शुरू हो गई थी। लेकिन अब दरारें और भी ज्यादा चौड़ी होने लगी है। इसके साथ ही लैंडस्लाइड में भी इजाफा हुआ है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं भूवैज्ञानिकों की टीम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का कुछ हल निकाल लिया जाएगा।

जोशीमठ में पड़ी दरारें

गौरतलब है कि उत्तराखंड के जोशीमठ में सैकड़ों घरों में दरारें पड़ी थी। जोशीमठ में अब तक 863 घरों में दरारें आ चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है।

calender
04 February 2023, 12:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो