स्पेन का ऐतिहासिक बदलाव: 150 साल बाद फिर 'महारानी' के हाथों में होगी कमान!

स्पेन के राजघराने में एक नए युग की शुरुआत होने वाली है. डेढ़ सदी के लंबे इंतजार के बाद, स्पेन अपनी भावी महारानी के स्वागत के लिए पलकें बिछाए खड़ा है. 20 वर्षीय प्रिंसेस लियोनोर न केवल सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं, बल्कि वे आधुनिक स्पेन की शक्ति और संकल्प का चेहरा बनकर उभर रही हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


स्पेन के इतिहास में 150 साल बाद एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. किंग फेलिपे VI और क्वीन लेटीजिया की बड़ी बेटी, प्रिंसेस लियोनोर, स्पेन की अगली महारानी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह पल इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि 19वीं सदी में क्वीन इजाबेल II (1833-1868) के शासन के बाद से स्पेन ने कोई महिला शासक नहीं देखी है.
अपनी भूमिका को गंभीरता से लेते हुए, प्रिंसेस लियोनोर वर्तमान में तीन साल के बेहद कठिन सैन्य प्रशिक्षण (Military Training) से गुजर रही हैं. उन्होंने देश की सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) में कड़ा अभ्यास किया है, ताकि वे भविष्य में न केवल एक रानी, बल्कि स्पेनिश सशस्त्र बलों की एक सक्षम कमांडर-इन-चीफ के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा सकें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag