पाकिस्तान में अंदरूनी जंग! बलूचिस्तान में 12 शहरों पर बलूच आतंकियों का बड़ा हमला, मारे गए 80 लोग

बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने 12 शहरों में समन्वित हमले कर पुलिस व सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया. जवाबी कार्रवाई में 70 आतंकी मारे गए. वहीं गृह मंत्री ने 10 जवानों का मौत की पुष्टि की है.

Shraddha Mishra

बलूचिस्तान: पाकिस्तान में अंदरूनी कलह, राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा संकट चरम पर है. देश के भीतर बढ़ते असंतोष और बलूचिस्तान व खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकवाद ने देश को गहरे संकट में डाल दिया है. शुक्रवार रात बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोहियों द्वारा 12 शहरों और कस्बों में बड़े पैमाने में किए गए समन्वित हमलों में कम से कम 70 बलूच आतंकवादी और 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए. 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात से शुरू हुआ ये हमला शनिवार तर जारी रहा. इस हमलों में आतंकियों द्वारा कई स्थानों पर  सुरक्षा बलों और पुलिस प्रतिष्ठानों के साथ-साथ नागरिकों को भी निशाना बनाया गया. इसके बाद सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने जवाबी कार्रवाई दी, जिसमें बड़े पैमाने पर बलूच आतंकी मारे गए. 

'सुरक्षा बल ने किया हमला नाकाम'

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने इस हमले की जानकारी देते हुए बताया कि क्वेटा, ग्वादर, मकरान, हुब, चमन, नसीराबाद और नुश्की सहित कई इलाकों पर आतंकी हमले किए गए. वहीं, संघीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि आतंकवादियों ने कई इलाकों पर पुलिस चौकियों और फ्रंटियर कोर पर निशाना बनाया. 

हालांकि, उन्होंने आगे दावा किया कि सुरक्षा बल ने सतर्क रहकर हमलों को नाकाम कर दिया. सुरक्षा बल के आगे हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हो गए. अधिकारियों ने आगे बताया कि नसीराबाद जिले में रेलवे ट्रैक पर लगाए गए विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया गया. तरार ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्वादर में कई नागरिकों की हत्या कर दी.

'मारे गए कई आतंकी'

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने जानकारी दी कि अब तक 70 आतंकवादी मारे जा चुके हैं और तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि मारे गए आतंकियों की संख्या इससे भी अधिक हो सकती है. वहीं, संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने 10 पुलिसकर्मी और फ्रंटियर कोर के जवान के मारे जाने की पुष्टि की है. 

बीएलए का 'ऑपरेशन हीरो ऑफ फेज टू' 

बता दें कि ये हिंसा पंजगुर और हरनाई में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के बाद हुई. उस विरोध अभियान में इस सप्ताह की शुरुआत में 41 आतंकवादी मारे जाने की बात सामने आई थी. वहीं, प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार को दावा किया था कि उसने पूरे बलूचिस्तान क्षेत्र में 'ऑपरेशन हेरोफ' अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है. 

BLA के प्रवक्ता जियांद बलूच के हवाले से जारी एक बयान में दावा किया गया था कि उसके लड़ाकों ने नुश्की स्थित आतंकवाद विरोधी विभाग (CTD) के मुख्यालय और फ्रंटियर कोर की एक चौकी पर कब्जा कर लिया है. इस बयान में हमलों के दौरान पाकिस्तानी सैनिक के मारे जाने का भी दावा किया गया था. हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है. 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag