CBI ने लालू यादव के OSD रहे भोला यादव को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी (OSD) भोला यादव को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उनकी गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाला मामले में हुई है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने आज पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के तत्कालीन ओएसडी (OSD) भोला यादव को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उनकी गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाला मामले में हुई है।

बता दें कि भोला यादव (Bhola Yadav) को नौकरी के लिए जमीन लेने के मामले में अरेस्ट किया गया है। ये मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। भोला यादव पर आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उस समय नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। वहीं इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू के उस समय के OSD को ही जिम्मेदारी दी गई थी।

वहीं अब CBI ने इस घोटाला मामले के मास्टरमांइड कहे जाने वाले भोला यादव की गिरफ्तारी की है। साथ ही बिहार में पटना और दरभंगा में चार जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

calender
27 July 2022, 12:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो