score Card

Himachal Pradesh: हिमाचल में नहीं बदला रिवाज, जानिए कौन-कौन है CM की रेस में

हिमाचल में सीएम की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंद सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे चल रहा है।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हर पांच साल सरकार बदलने का रिवाज इस बार भी रहा कायम। ऐसे में अब सियासी गलियारों में चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? हिमाचल में कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के तीन से चार दावेदार बताए जा रहे हैं।

हिमाचल में सीएम की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंद सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे चल रहा है। कहा जा रहा रहा है कि अगर इन दोनों के नाम पर सहमति नहीं बनती तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांगड़ा से पूर्व सांसद चंद्र कुमार व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की दावेदारी पर भी विचार किया जा सकता है। सीएम पद को लेकर अंतिम फैसला हाईकमान व विधायक दल लेगा।

वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2003 में  पहला चुनाव लड़ा और विजयी हुए। 2007 में फिर जीते। 2012 का चुनाव हारे। 2017 के विस चुनाव में फिर सता में वापसी की। 2022 के विस चुनावों में चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2013 में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बने थे।

calender
08 December 2022, 04:07 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag