जेडीएस और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं- बेंगलुरु में बोले जेपी नड्डा

पुर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आए दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार तैयारी में लगे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित किया है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

पुर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आए दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार तैयारी में लगे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि.आप सभी के साथ इस विजय संकल्प रथ यात्रा में भाग लेना मेरे लिए गौरव की बात है। आप लोगों के बीच जो उत्साह है और आपने मेरा जो जोरदार स्वागत किया है, 

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि' उससे मुझे यकीन हो गया है कि कर्नाटक में फिर से कमल खिलेगा। कर्नाटक देश भर में नवाचार के साथ-साथ स्टार्टअप में भी अग्रणी है। अगर हम बेंगलुरु की बात करें तो यह टैलेंट, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का मेल है। पिछले 70 साल में देश में 74 हवाई अड्डे थे लेकिन मोदी सरकार के 9 साल के अंदर. 74 हवाई अड्डों का निर्माण किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि'मैं यह भी साझा करना चाहता हूं कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 72 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें से 9 कर्नाटक के लिए हैं। आप देख सकते हैं कि कर्नाटक को मुख्यधारा में लाया गया है और भाजपा सरकार में बेंगलुरु के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। जेडीएस और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों भ्रष्टाचार, परिवार शासन और विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करते हैं। ये दल भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी जातिवाद और साम्प्रदायिकता के लिए जाने जाते हैं।'

जेपी नड्डा ने कहा कि'ये लोग मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। इनकी यात्रा भारत जोड़ो नहीं, बल्कि भारत तोड़ो यात्रा थी। भारत में इनको कोई नहीं सुना, तो आजकल इंग्लैंड में भाषण दे रहे हैं। ये कहते हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' और देश कह रहा है 'मोदी तेरा कमल खिलेगा'। ये दोनों पार्टियां (जेडीएस और कांग्रेस) भाई-भाई हैं। दोनों पार्टियों ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के 1,700 से अधिक सदस्यों के खिलाफ मामले वापस ले लिए, जिन्होंने कर्नाटक के सांप्रदायिक ताने-बाने को बिगाड़ दिया था।'

calender
09 March 2023, 08:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो