score Card

Himachal Pradesh: राज्य सरकार ने 13 IAS अधिकारियों का किया तबादला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में 13 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में 13 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं 4 HPAS अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

आईएएस अफसरों में प्रियतु मंडल मंडल को सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, प्रदीप कुमार ठाकुर को एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग का निदेशक, अनुराग चंद्र को आयुक्त नगर निगम धर्मशाला, अमित कुमार को निदेशक कार्मिक, वित्त और पावर कारपोरेशन लगाया गया है। 

जतिन लाल को प्रबंध निदेशक कौशल विकास निगम, गंधर्व राठौर को सेंटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा मंडल, सौरभ जस्सल को अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा, निधि चंदेल को अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर, महेंद्र पाल गुज्जर को अतिरिक्त उपायुक्त मंडी, दिव्यांशु सिंघल को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नालागढ़, ओम कांत ठाकुर को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) करसोग, अभिषेक कुमार गर्ग उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बिलासपुर और गुरसिमर सिंह को  उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नूरपुर लगाया गया है।

एचपीएएस अफसरों में घनश्याम चंद को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, वीरेंद्र शर्मा को सचिव राज्य खाद्य आयोग, डॉ. (मेजर रिटा.) विशाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल एजूकेशन एवं रिसर्च, विवेक महाजन को कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी, अनिल कुमार भारद्वाज को सहायक आयुक्त (प्रोटोकाल) परवाणू, रामेश्वर दास को अस्सिटेंट सेटलमेंट ऑफिसर अर्की सोलन, कृष्ण कुमार शर्मा को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिंद्रनगर, अपराजिता चंदेल को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नादौन, गुंजीत सिंह चीमा को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) पावंटा साहिब सिरमौर लगाया गया है। एचपीएएस अधिकारी हेमिस नेगी को सचिव-अतिरिक्त आयुक्त ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

calender
15 January 2023, 08:24 PM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag