Aditya-L1 mission: ISRO ने किया बड़ा खुलासा, सूर्य मिशन को लेकर बताया पूरा प्लान

Aditya-L1 mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन 2 सितंबर को अपना पहला सूर्य मिशन आदित्य-L1 मिशन लॉन्च करने जा रहा है. इसरो ने सूर्य मिशन के लिए शनिवार का दिन चुना है.

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • इसरो ने पहले सौर मिशन के प्रक्षेपण की तारीख 2 सिंतबर दिन शनिवार सुबह का समय निर्धारित किया है.

Aditya-L1 mission: चद्रयान-3 के बाद अब इसरो सूर्य मिशन आदित्य-L1 मिशन को लॉन्च करने की तैयारी कर चुके हैं.इसरो ने पहले सौर मिशन के प्रक्षेपण की तारीख 2 सिंतबर दिन शनिवार सुबह का समय निर्धारित किया है. गुरुवार को इसरो प्रमुख ने लोगों को बताया कि हम आदित्य-एल1 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं अब सिर्फ शनिवार का इंतजार है. इसके साथ ही इसरो ने ये भी कहा कि मिशन के लिए रॉकेट और सैटेलाइट सब तैयार है.शनिवार हो को लॉन्च किए जा रहे आदित्य-एल1 की शुक्रवार को उल्टी गिनती शुरू करनी है.

मिशन से क्या मिलेगी कामयाबी

आदित्य-L1 के जरिए मिलने वाले डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे. जिससे वैज्ञानिकों को सूर्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में नई जानकारियां मिलने की उम्मीद होगी. इसके साथ ही शनिवार का दिन यानी काल का दिन लोगों के लिए एक इंतजार की घड़ी बना हुआ है. इसरो का कहना है कि ये मिशन आने वाले दशको और सदियों में पृथ्वी पर संभावित जलवायु परिवर्तन को समझने के लिए यह डेटा काफी महत्वपूर्ण होगा. 

कल किया जायेगा सूर्य मिशन आदित्य-L1 लॉन्च

आपको बता दें कि भारत का ये पहला सौर मिशन है इसरो का ये आदित्य-L1 मिशन सूर्य की गातिशीलता और अंतरिक्ष मौसम की समझ में कई क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है. इसरो ने अपने पहले सौर मिशन के प्रक्षेपण की तारीख 2 सितंबर दिन शनिवार यानी कल निर्धारित किया गया है.

इसरो ने बताया है यह भारत का पहला ऐसा मिशन है जो सूर्य का अध्ययन करेगा. कई लोग सोच रहे होंगे कि क्या ये यान सूर्य पर जाने वाला नहीं ऐसा नहीं हैं ये आदित्य-L1 सूर्य मिशन पृथ्वी सिस्टम के लैग्रेंजियन बिंदु के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जायेगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag